scriptकेंद्र राजीव गांधी किसान न्याय योजना पर रोक की बात करती है, फिर छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता खामोश क्यों? | Farmers have understood the dual character of BJP said Congress | Patrika News

केंद्र राजीव गांधी किसान न्याय योजना पर रोक की बात करती है, फिर छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता खामोश क्यों?

locationरायपुरPublished: Mar 22, 2021 08:32:39 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

– भाजपा का दोहरा चरित्र समझ गए हैं किसान: कांग्रेस

congress_cg_news.jpg
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) द्वारा रविवार को राजीव गांधी किसान न्याय योजना (Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yoajana) की चौथी किस्त जारी करने बाद सोमवार को कांग्रेस द्वारा सभी जिला मुख्यालयों में प्रेसवार्ता ली गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल न्याय योजना पर रोक लगाने की बात करते हैं, तो भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री, पार्टी अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और विधायक क्यों खामोश हैं? छत्तीसगढ़ भाजपा किसानों के साथ होने का दिखावा बंद करे।

यह भी पढ़ें: प्रदेश में कोरोना हुआ बेकाबू: सीएम ने बुलाई कैबिनेट की अहम बैठक, लिया ये बड़ा फैसला

रायपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार का किसान विरोधी चरित्र बेनकाब हो चुका है। अब किसान इस दोहरी भूमिका को समझ चुके हैं। शैलेश ने कहा है कि न्याय योजना किसानों की समृद्धि का आधार बन चुकी है। भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के धान के इतने ज्यादा विरोध में उतर आए हैं कि राज्य के किसानों के धान से बना चावल न तो खुद ले रहे हैं और न ही उससे एथेनॉल बनाने की अनुमति देना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण हुआ बेकाबू, मंत्री रविंद्र चौबे ने लॉकडाउन को लेकर दिया बड़ा बयान

सरकार ने न्याय योजना के साथ-साथ गौ-धन न्याय योजना (Godhan Nyay Yoajana) की राशि भी जारी की। रायपुर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि इस योजना ने भाजपा का दोहरा चरित्र भी उजागर कर दिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता न्याय योजना की राशि को कभी एकमुश्त देने तो कभी ब्याज के साथ देने की मांग उठा रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार के पास जाकर इस योजना को धान का बोनस बताने से नहीं चूक रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो