scriptगन्ना, सोयाबीन और चने के दाम पर किसानों ने मोर्चा खोला | Farmers open front at the cost of sugarcane, soyabean and gram | Patrika News

गन्ना, सोयाबीन और चने के दाम पर किसानों ने मोर्चा खोला

locationरायपुरPublished: Oct 18, 2019 12:33:22 pm

Submitted by:

Mithilesh Mishra

– भारतीय किसान संघ ने कवर्धा में किया प्रदर्शन- कांग्रेस ने चुनाव के समय किया था समर्थन मूल्य बढ़ाने का वादा

गन्ना, सोयाबीन और चने के दाम पर किसानों ने मोर्चा खोला

गन्ना, सोयाबीन और चने के दाम पर किसानों ने मोर्चा खोला

रायपुर . शक्कर कारखानों पर किसानों के बकाए और गन्ना, सोयाबीन और चने का समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए आंदोलन शुरू हो गए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन भारतीय किसान संघ ने गुरुवार को कवर्धा कलेक्टोरेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार को चुनाव पूर्व किए गए वादे की याद दिलाई।

भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी ने कहा, कांग्रेस ने चुनावी घोषणापत्र में 355 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदी का वादा किया था। पंडरिया और कवर्धा के दोनों शक्कर कारखाने किसानों को 261 रुपया प्रति क्विंटल की दर से भुगतान कर रहे हैं।
उनकी मांग है कि सरकार भावांतर के 94 रुपयों का भी भुगतान शीघ्र करे। इसके अलावा शक्कर कारखाने पर बकाया 5 करोड़ 54 लाख रुपए का भुगतान भी कराने की मांग की है। किसान संघ ने सोयाबीन का समर्थन मूल्य 3500 रुपए करने और चना का मूल्य 4700 रुपए प्रति क्विंटल करने के वादे की भी याद दिलाई है।

– 275 रुपए प्रति क्विंटल है केंद्र सरकार द्वारा तय मूल्य
– 325 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदती हैं यूपी की मिलें।
– 320 रुपया प्रति क्विंटल है हरियाणा में गन्ने का दाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो