scriptधान खरीदी से पहले टोकन लेने उमड़े किसान,शारीरिक दूरी का भी ख्याल नहीं | Farmers rush collect tokens purchasing paddy, no physical distance | Patrika News

धान खरीदी से पहले टोकन लेने उमड़े किसान,शारीरिक दूरी का भी ख्याल नहीं

locationरायपुरPublished: Nov 25, 2020 11:40:50 pm

Submitted by:

bhemendra yadav

भीड़ अधिक होने के कारण सोसायटी में अफरा-तफरी की स्थिति तक बनी। सोसाइटी के कर्मचारी किसानों की भीड़ को संभाल नहीं पाए। बढ़ती भीड़ को देख कर्मचारियों ने खरीदी केंद्र के बाहर का मेन गेट बंद कर दिया गया था।

01_7.jpg
राजनांदगांव. जिले में एक दिसंबर से समर्थन मूल्य में धान की सरकारी खरीदी शुरू होगी। इसके लिए 27 नवंबर से किसानों को टोकन वितरण किया जाना है। धान विक्रय करने किसानों का पंजीयन भी कर लिया गया है, जिले में करीब एक लाख 95 हजार किसान हैं। बुधवार को जिले की सोसायटियों में किसानों की जमकर भीड़ उमड़ी। शहर से लगे ग्राम सोमनी सोसायटी में भी सैंकड़ों किसान टोकन लेने के लिए पहुंचे।
भीड़ अधिक होने के कारण सोसायटी में अफरा-तफरी की स्थिति तक बनी। सोसाइटी के कर्मचारी किसानों की भीड़ को संभाल नहीं पाए। बढ़ती भीड़ को देख कर्मचारियों ने खरीदी केंद्र के बाहर का मेन गेट बंद कर दिया गया था। इसकी वजह से गेट पर ही अन्नदाताओं की धक्का-मुक्की शुरु हो गयी थी। पंजीयन और टोकन को लेकर सोसाइटी पहुंचे किसानों ने हंगामा भी मचाया। सोसाइटी प्रबंधक दिनेश अवस्थी के आने के बाद ही भीड़ नियंत्रित की गई। सोसाइटी प्रबंधक अवस्थी ने बताया कि 27 नवंबर से टोकन वितरण होना है।
सोमनी सोसाइटी के अंतर्गत करीब 18 गांव आते हैं, यहां के किसान पंजीयन व टोकन की जानकारी लेने पहुंचे थे। भीड़ अधिक होने के कारण थोड़ी बहुत धक्का-मुक्की हुई होगी। किसानों को समझाइश के साथ जानकारी दी जा रही है। बावजूद इसके किसान समझने को तैयार नहीं हैं। कोरोना काल को देखते हुए शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए लगातार कहा जा रहा है। मगर, किसानों की भीड़ में शारीरिक दूरी के सारे नियम ताक पर रख दिए गए हैं। कई किसानों ने तो मुंह पर मास्क तक नहीं लगाया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो