scriptकिसानों को 8 घंटे की बजाए अब 24 घंटे मिलेगा टोकन, दूसरे दिन तक 4779 जारी | Farmers will get token 24 hours for paddy procurement in CG | Patrika News

किसानों को 8 घंटे की बजाए अब 24 घंटे मिलेगा टोकन, दूसरे दिन तक 4779 जारी

locationरायपुरPublished: Nov 29, 2020 04:27:18 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

– शासन ने जारी किया आदेश, समितियों में तैनात रहेंगे कर्मचारी

Paddy Procurement

मंत्रिमंडलीय उपसमिति की अहम बैठक आज, धान खरीदी के लिए तैयार होगा खाका

रायपुर. प्रदेश में धान खरीदी (Paddy purchased in Chhattisgarh) के पहले दिन के लिए शनिवार को 4779 किसानों को टोकन वितरण किया गया है। राज्यभर के अधिकांश समितियों में टोकन के लिए सुबह से ही किसानों की लंबी लाइन लग गई थी। दोपहर से सर्वर शुरू होने के बाद से प्रदेशभर में किसानों को ऑनलाइन टोकन जारी किया गया। टोकन लेने अफरा-तफरी से बचने शासन ने नया आदेश जारी किया है। किसानों को अब 8 घंटे की बजाए 24 घंटे टोकन जारी होगा। इसके लिए समितियों में शिफ्ट में एक-एक कर्मचारी तैनात किया गया है।

कोरोना खौफ ने घटाई जंगल सफारी में पर्यटकों की संख्या, अटका दैनिक वेतन भोगियों का भुगतान

शनिवार को टोकन जारी करने का दूसरा दिन था। दो दिनों में प्रदेशभर के 21 लाख 47 हजार में से 4779 किसानों से 183215 क्विंटल धान की खरीदी का टोकन दिया गया है। पहले दिन शुक्रवार को सर्वर काम नहीं करने के कारण टोकन वितरण की स्थिति ठीक नहीं थी। सिर्फ 988 किसानों से 32521 टन धान की खरीदी के लिए टोकन वितरित किए गया था।

मैन्युअल नाम दर्ज करने वालों को पहले मिला टोकन
शुक्रवार को सर्वर बंद होने के कारण हजारों किसानों को टोकन नहीं मिला था। सर्वर शुरू होने के बाद जिन किसानों का मैन्युअल नाम दर्ज किया गया था, पहले उन्हें टोकन जारी किया गया। इसके बाद शनिवार को समिति पहुंचे किसानों को टोकन जारी किया गया।

सुकमा में IED विस्फोट में सहायक कमांडेंट शहीद, CRPF अधिकारी समेत 5 जवान घायल

4 जिलों में नहीं चला सर्वर
बस्तर, बीजापुर, जांजगीर-चांपा और कोरबा में ऑनलाइन टोकन सिस्टम फेल रहा। किसानों का नाम मैन्युअल एंट्री ही किया गया। इन जिलों में शुक्रवार को क्रमश: 31,19, 141 और 8 किसानों को टोकन जारी किया गया था।

खरीदी केंद्रों के लिए कोरोना गाइडलाइन
समितियों की तौल क्षमता के अनुरूप ही दिनवार टोकन जारी किया जाएगा। किसानों को टोकन होने पर ही उपार्जन केंद्रों में इंट्री दी जाएगी। बिना मास्क के प्रवेश वर्जित रहेगा। केंद्रों में सेनिटाइजर और हाथ धोने की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाएगी।

600 साल बाद कार्तिक पूर्णिमा पर नहीं लगेगा पुन्नी मेला, कोरोना के चलते लगी रोक

जिला- शुक्रवार- शनिवार
बस्तर – 31 -0
बीजापुर – 19-0
दंतेवाड़ा – 14 – 10
कांकेर – 26-38
कोंडागांव- 54-15
नारायणपुर- 02-04
बिलासपुर – 64-204
गौरेला-पेंड्रा- 03-42
जांजगीर-चांपा-141-0
कोरबा- 8-0
मुंगेली- 18-15
रायगढ़- 16-05
बालौद-12-161
बेमेतरा-124-230
दुर्ग-1-483
कवर्धा-84-907
राजनांदगांव-123-436
बलौदाबाजार-33-719
धमतरी-15-188
गरियाबंद-10-317
महासमुंद-14-199
रायपुर-89-640
बलरामपुर-1-01
जशपुर-16-60
कोरिया-51-12
सरगुजा-6-75
सूरजपुर-13-18
कुल-988-47

ट्रेंडिंग वीडियो