रायपुर. राजधानी के पुरानी बस्ती में मंगलवार को हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई है। विवाद के दौरान युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। इस घटना के बाद युवक को तत्काल अस्पतात में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस प्रकरण में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
घटना पुरानी बस्ती थाने की बताई जा रही है। बता दें कि राजधानी में कल मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान कई अराजक तत्वों ने मस्ती और शोर शराबा कर माहौल खराब करने का प्रयास किया। इसी दौरान ही यह घटना भी घटी। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि वो अज्ञात लोग कौन थे। कही इस घटना के पीछे किसी से निजी दुश्मनी या रंजिश तो नहीं। या किसी ने पुरानी दुश्मनी को लेकर इस विवाद में मौका देखकर युवक पर हमला कर दिया। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक पर किस चीज से हमला किया गया है, लेकिन हालत देखकर यही लगता है कि किसी प्राणघातक हथियार से हमला किया है। बहरहाल, पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामले के पीछे की सच्चाई क्या है। पुलिस सभी बिंदुओं को लेकर तह तक जांच करने में जुटी है। वहीं मृतक से रंजिश करने वाले पुराने लोगों की भी जांच-पड़ताल की जा रही है।
इधर, फांसी लगाकर सुसाइड की राजधानी सेंट्रल जेल में पदस्थ आरक्षक की बेटी अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव बरामद कर किया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मर्ग कायम कर उसके कमरे को सील कर जांच शुरू कर दिया है मोवा स्थित आरक्षक के घर उस वक्त चिख पुकार मच गया जब पिता ने अपनी बेटी को फांसी के फंदे पर लटकते हुए देखा। बताया जा रहा है बेटी माधुरी को जब मां ने उसके कमरे में आवाज लगाई तो कुछ भी जवाब नहीं मिला। इसके माधुरी की भाई ने खिड़की से झांक देखा तो वह चकित हो गई। मां को घटना के बारे में बताया। जब वह भी खिड़की से झांक कर देखी तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। लाडली माधुरी को फांसी के फंदे पर झूल रही थी।
Home / Raipur / मटकी फोड़ के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद, हमले में एक युवक की मौत