scriptसरकार ने जारी किया अलर्ट, बाढ़ रोकने हीराकुंड डैम से छोड़ा जा रहा पानी | Flood alert: Government issued to prevent Hirakud Dam gate open | Patrika News

सरकार ने जारी किया अलर्ट, बाढ़ रोकने हीराकुंड डैम से छोड़ा जा रहा पानी

locationरायपुरPublished: Aug 16, 2022 09:16:48 pm

Submitted by:

CG Desk

रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग स्थित सिंचाई बांध और जलाशय लबालब हैं। ऐसी स्थिति में बांधों और जलाशयों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

flood.jpg

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य में हो रही लगातार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। इसको देखते हुए राज्य शासन द्वारा नदियों विशेषकर महानदी बेसिन के किनारे गांवों में बाढ़ की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महानदी के जलस्तर में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए जांजगीर-चाम्पा एवं रायगढ़ जिले के नदी किनारे वाले गांवों में जिला प्रशासन को विशेष निगरानी एवं सुरक्षात्मक उपाय करने को कहा है। वहीं राज्य सरकार की पहल पर प्रदेश को राहत देने के लिए ओडिशा हीराकुंड बांध से पानी छोड़ने की पहल की है।

रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग से छोड़ जा रहा पानी
लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग स्थित सिंचाई बांध और जलाशय लबालब हैं। ऐसी स्थिति में बांधों और जलाशयों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

राजस्व विभाग के आंकड़ों में करीब 2700 लोग प्रभावित
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग आंकड़ों के मुताबिक बाढ़ की वजह से 2699 लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि जानकारों के मुताबिक यह आंकड़ा बहुत कम है। इसके साथ ही राजस्व विभाग का दावा है कि बाढ़ से अब तक 66 गांव प्रभावित हुए हैं। वहीं बाढ़ से 36 लोगों की मौत की सूचना है। राजस्व विभाग को अब तक 780 मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। बताया जाता है कि राजस्व विभाग ने सभी कलेक्टरों को बाढ़ आदि से निपटने की जानकारी तय प्रापत्र में मांगी थी। इसके बाद भी अधिकांश जिलों से समय पर पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो