script

London Design Exhibition : छत्तीसगढ़ राज्य की वन नीति की गूंज विश्व पटल पर

locationरायपुरPublished: Jun 25, 2021 07:48:48 pm

Submitted by:

CG Desk

इंडिया पवेलियन का प्रायोजक एवं प्रदर्शनी का हिस्सा होने के नाते, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित राज्य की वन नीति को बेहतर ढंग से प्रस्तुत एवं प्रदर्शित किया जा रहा है।

cg_forest.jpg
रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य की वन नीति को, इसके बहुआयामी डिजाइन एवं दूरदर्शिता की वजह से 1 से 27 जून तक आयोजित ‘लंदन डिजाइन प्रदर्शनी’ के तृतीय संस्करण में मुख्य आकर्षण के रूप में चुना गया है। इसकी गूंज विश्व पटल पर हो रही है। यह प्रदर्शनी लंदन के दिल में स्थित समरसेट हाउस में हो रही है।
READ MORE : नौकरी देने से किया इनकार तो युवती ने कहा- जा रही हूं मरने और लगा दी छलांग

छत्तीसगढ़ सरकार, इंडिया पवेलियन, लंदन डिजाइन प्रदर्शनी के सम्मानित प्रायोजकों में से हैं तथा छत्तीसगढ़ राज्य की वन नीति, उन उन्नत विचारो का हिस्सा है जो विश्व के सबसे बड़े डिजाइन प्रदर्शनी में दिखाया जा रहा है। इंडिया पवेलियन का प्रायोजक एवं प्रदर्शनी का हिस्सा होने के नाते, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित राज्य की वन नीति को बेहतर ढंग से प्रस्तुत एवं प्रदर्शित किया जा रहा है।
READ MORE : सांप ने डसा तो गुस्से में युवक ने लिया बदला, दांत से करैत का सिर काटकर किया अलग और खा गया

लंदन के मेयर सादिक खान ने लंदन डिजाइन प्रदर्शनी का समरसेट हाउस में उद्घाटन करते हुए 01 जून को ट्वीट किया-38 प्रदर्शनी, 6 महाद्वीप साथ में एस डेवलिन का खूबसूरत ‘परिवर्तन के लिए जंगल’ समरसेट हाउस के आंगन में। लॉक डाउन के बाद पहला बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम, लंदन प्रदर्शनी खुला है। प्रदर्शनी में 6 महाद्वीपों से ऑस्ट्रिया, कनाडा, हॉन्कॉन्ग, भारत, इजराइल, वेनुजुएला समेत 22 देश हिस्सा ले रहे हैं। उक्त प्रदर्शनी के संग्रहाध्यक्ष डेवलिन हैं। ’छोटा ही सुन्दर हैरू एक अरब विचार’ नामक प्रदर्शनी, भारत के डिजाइन विचारको के विचारो का ऐसा झलक है, जो कि पारिस्थितिक तंत्र से समस्याओं एवं जलवायु संकट का नए युग के डिजाइनों से समाधान प्रस्तुत कर रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो