भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने
रायपुरPublished: Dec 02, 2022 04:27:35 pm
आज जारी की गई नियुक्तियों की सूची में छत्तीसगढ़ से साय का अकेला नाम है।


विष्णुदेव साय
रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा (Bharatiya Janata Party, Chhattisgarh ) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। छत्तीसगढ़ भाजपा (Bharatiya Janata Party, Chhattisgarh ) के कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके साय को बड़ा नेता माना जाता है और वे केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने संगठनात्मक ढांचे को पूरी तरह से दुरुस्त करने की कोशिश में है। उसे लग रहा है कि अगले साल विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक स्तर पर अधिक मजबूती देनी होगी।