scriptअसम और पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले पूर्व CM रमन सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला | Former Chhattisgarh CM attack on Rahul Gandhi before assam election | Patrika News
रायपुर

असम और पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले पूर्व CM रमन सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला

– पूर्व सीएम डॉ. रमन का असम और पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले कांग्रेस पर बड़ा हमला- राहुल गांधी व उनके प्रभारी जीत के दावे करते रहे और कांग्रेस पिछड़ती जा रही

रायपुरFeb 20, 2021 / 01:52 pm

Ashish Gupta

रायपुर. असम और पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Former Chhattisgarh CM Raman Singh) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस (Congress) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल और उनके प्रभारी चुनाव जीतने का दावा करते हैं, मगर 2 साल में जितने चुनाव हुए, उन्हें देख लें। कांग्रेस पीछे से और पीछे होते जा रही है। कई चुनावों में चौथे-पांचवें नंबर तक जा पहुंची है। उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे बड़े राज्य उनके हाथों से निकल गए।

डीजल की महंगाई से ट्रांसपोर्ट भाड़ा 3 से 5 हजार बढ़ा, लेकिन चिल्हर सामानों पर अभी असर नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का दावा किया है। उधर, 21 फरवरी को दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय स्तरीय बैठक होने जा रही है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, संगठन मंत्री पवन साय और डॉ. रमन सिंह शामिल होंगे। आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी। यह बैठक पहले 14 फरवरी को प्रस्तावित थी।

प्रदेश प्रभारी के आने से कार्यकर्ता रिचार्ज हुए
डॉ. सिंह ने स्वीकार किया कि डी. पुरंदेश्वरी और नितीन नबीन के आने के बाद संगठन में सक्रियता आई है। वे मंडल तक जाकर बैठकें ले रहे हैं। इसका प्रभाव पूरे प्रदेश में दिख रहा है। 20 को महिला मोर्चा का आंदोलन भी कार्ययोजना का ही हिस्सा है।

लंबे इंतजार के बाद शिक्षकों की भर्ती का रास्ता खुला: 9वीं से 12वीं कक्षा के स्कूलों में होगी नियुक्ति

2 साल में कागजों में प्रोजेक्ट आए, कागजों में ही दिखेंगे
शुक्रवार को जांजगीर चांपा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव और उद्योग मंत्री कवासी लखमा की मौजूदगी में उद्योगों को लेकर आयोजित बैठक पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सरकार 2 साल से सिर्फ दावा कर रही है। धरातल पर एक काम तक शुरू हुआ हो तो मुझे नहीं दिखता। स्टील, सीमेंट सेक्टर में कोई नया काम नहीं हुआ। सिर्फ कागज में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट आ रहे हैं, ये कागज में ही दिखाई देंगे।

Home / Raipur / असम और पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले पूर्व CM रमन सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो