scriptपूर्व CM रमन सिंह ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं, कांग्रेस के सोशल मीडिया में छाया सन्नाटा | Former CM Raman singh congratulate BJP workers and Public by twitter | Patrika News

पूर्व CM रमन सिंह ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं, कांग्रेस के सोशल मीडिया में छाया सन्नाटा

locationरायपुरPublished: May 23, 2019 02:20:58 pm

Submitted by:

Anjalee Singh

अभी तक सामने आ रहे रुझानों (Chhattisgarh Lok Sabha Results 2019) के मुताबिक भाजपा और उसके सहयोगी दलों को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। इन रुझानों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Former CM Raman Singh) ने ट्वीट करके भाजपा के कार्यकर्ताओं और देश की जनता को शुभकामनाएं दी है।

raman singh

पूर्व CM रमन सिंह ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं, कांग्रेस के सोशल मीडिया में छाया सन्नाटा

रायपुर. आज लोकसभा चुनाव की मतगणना (Vote Counting) जारी है। लेकिन अभी तक सामने आ रहे रुझानों के मुताबिक भाजपा और उसके सहयोगी दलों को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। इन रुझानों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Former CM Raman Singh) ने ट्वीट करके भाजपा के कार्यकर्ताओं और देश की जनता को शुभकामनाएं दी है। साथ ही बीजेपी के कई नेताओं ने ऐसे ट्वीट किये है। लेकिन सुबह से ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं के ट्विटर हैंडल सुने नजर आ रहे है।

https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw

छत्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों के नेता ट्विटर पर भिड़ते नजर आए। लेकिन रुझानों में NDA को मिल रही बढ़त के बाद कांग्रेस के सोशल मीडिया पर सन्नाटा छा गया है। अभी तक आ रहे रुझानों में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर 10 पर बीजेपी आगे है। जबकि 1 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो