scriptमोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने रमन सिंह दिल्ली रवाना, कांग्रेस पर कसा तंज | Former CM Raman Singh visit for Narendra Modi oath ceremony update | Patrika News

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने रमन सिंह दिल्ली रवाना, कांग्रेस पर कसा तंज

locationरायपुरPublished: May 30, 2019 01:29:39 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह (Narendra Modi swearing ceremony) के लिए छत्तीसगढ़ से तीन लोगों को न्योता मिला है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह शामिल हैं।

Ex CM Dr. Raman Singh

Ex CM Dr. Raman Singh

रायपुर. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) में प्रचंड जीत के बाद नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह (Narendra Modi swearing ceremony) में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह (Raman Singh) रवाना हो गए।
दिल्ली रवाना होने से पहले रमन सिंह ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा, देश के लिए और हम सभी के लिए ऐतिहासिक अवसर है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा दूसरी बार केन्द्र में सरकार बनाने जा रही है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए हम सब बधाई देने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा, जो मंत्रिमंडल में साथी जाएंगे उन्हें बधाई देंगे।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद टीवी चैनलों में डिबेट में पार्टी के किसी प्रवक्ता के मीडिया डिबेट में नहीं जाने के सवाल पर रमन सिंह ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद
वो खामोश हैं, स्तब्ध हैं और बोलने के लिए कुछ बचा नहीं है।
बतादें कि गुरुवार शाम 7 बजे दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में करीब 6000 अतिथियों के बीच होने वाले अब तक के सबसे बड़े ऐतिहासिक शपथ समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए छत्तीसगढ़ से तीन लोगों को न्योता मिला है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह शामिल हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री रमन और पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह दोनों शपथ ग्रहण समारोह (Narendra Modi swearing ceremony) में शामिल होंगे। जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए अलग से समय मांगा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बधाई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो