scriptअब रिटायर्ड IAS सरजियस मिंज का राजनीति में प्रवेश, कांग्रेस में हुए शामिल | Former Information Commissioner Sarjees Minj joins Congress Party | Patrika News

अब रिटायर्ड IAS सरजियस मिंज का राजनीति में प्रवेश, कांग्रेस में हुए शामिल

locationरायपुरPublished: Sep 02, 2018 06:23:54 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

आईएएस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए ओपी चौधरी के बाद प्रशासनिक अफसरों की गिनती राजनीतिक पार्टियों में बढ़ने लगी है। एक और पूर्व आईएएस सरजियस मिंज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

latest chhattisgarh news

अब रिटायर्ड IAS सरजियस मिंज का राजनीति में प्रवेश, कांग्रेस में हुए शामिल

रायपुर. आईएएस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए ओपी चौधरी के बाद प्रशासनिक अफसरों की गिनती राजनीतिक पार्टियों में बढऩे लगी है। छत्तीसगढ़ में दो नौकरशाहों के राजनीति में प्रवेश के बाद रविवार को एक और पूर्व आईएएस सरजियस मिंज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल की मौजूदगी में सरजियस मिंज ने पार्टी की सदस्यता ली। 1978 बैच के आईएएस अफसर रहे मिंज ने कहा कि वह सेवाभाव से राजनीति में आए हैं। 1978 बैच के आईएएस अफसर मिंज जशपुर के रहने वाले हैं।
मिंज मार्च 2016 में मुख्य सूचना आयुक्त के पद से रिटायर हुए थे। छत्तीसगढ़ गठन के समय मिंज रायपुर संभाग के आयुक्त बनाए गए थे। वहीं सरजियस मिंज राजनांदगांव कलेक्टर एवं वर्ष 2011 तक राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर रह चुके हैं।
इससे पहले शनिवार को पूर्व आईएएस आरपीएस त्यागी ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने उनको सदस्यता दिलाई और स्वागत किया। मूलत: राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर रहे त्यागी को पदोन्नत कर आईएएस बनाया गया था।
2001 बैच के आईएएस रहे त्यागी कोरबा, जांजगीर-चांपा और धमतरी के कलक्टर रह चुके हैं। कोरबा में कलक्टर रहते त्यागी काफी लोकप्रिय भी रहे। सीएसआर मद से कराए गए उनके कामों की तब बहुत तारीफ हुई थी। चर्चा है कि त्यागी को कांग्रेस कोरबा की किसी सीट से उम्मीदवार बना सकती है।
हालांकि उन्होंने कहा, उनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। वे विशुद्घ सेवाभाव से पार्टी में आए हैं। संवाददाताओं से चर्चा में त्यागी ने कहा, उनके पास कई दलों से प्रस्ताव थे, लेकिन उन्होंने कांग्रेस को चुना क्योंकि उनके पूर्वज कांग्रेसी थे। इस पार्टी के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ी है। देश की आजादी में कांग्रेस का महत्वपूर्ण रोल रहा है।
माना जा रहा है कि ओपी चौधरी के भाजपा में प्रवेश के बाद कांग्रेस ने विरोधी दल को जवाब देने के लिए पूर्व कलेक्टर आरपीएस त्यागी और सेवानिवृत्त आईएएस सरजियस मिंज को पार्टी में शामिल किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो