पुलिस के मुताबिक प्रदीप कुमार राजनांदगांव में पदस्थ था। कुछ दिन पहले उसका रायपुर स्थानांतरण हुआ था। 4 दिसम्बर को वह रायपुर आया और गणेशराम नगर के होटल राजदूत के कमरा नंबर 101 में ठहरा था। शाम 6 बजे होटल के कर्मचारियों ने उसे चाय पीते हुए देखा था।
अगले दिन भी सुबह दरवाजा नहीं खोला। होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने नहीं खोला। इसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया। प्रदीप बिस्तर पर पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक के शरीर में अंदरूनी शारीरिक समस्या के चलते मौत होने की आशंका जता रही है। प्रदीप मूलत: केरल का है। उसके शव को गृहग्राम भेज दिया गया है। गोलबाजार पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।