scriptRoad Rage: रोड रेज विवाद में हुई बहस इतनी बढ़ गई कि युवक को चाकुओं से गोदा फिर.. | Four held in road rage attack | Patrika News

Road Rage: रोड रेज विवाद में हुई बहस इतनी बढ़ गई कि युवक को चाकुओं से गोदा फिर..

locationरायपुरPublished: May 25, 2019 08:56:51 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

ओवरटेक (Road Rage) करने को लेकर हुए झगड़े में कार में सवार चार बदमाशों ने युवक को चाकू (brutal attack) मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

road rage

clash

रायपुर. ओवरटेकिंग (Road Rage) की छोटी सी बात पर हुए विवाद में शनिवार को 4 बदमाशों ने एक युवक को चाकू मार (brutal attack) दिया। गनीमत रही कि इस हमले में युवक की जान बच गई। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को मेकाहारा अस्पताल (Ambedkar Hospital) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर बताई है। हालांकि केस दर्ज करने के बाद देर रात अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ लिया गया है। घटना शुक्रवार रात रायपुर के टिकरापारा थानाक्षेत्र के लालपुर इलाके की बताई गई है।
टिकरापारा पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात को लालगंगा स्थित मोबाइल शाप में काम करने वाले विनोद देवांगन और निर्मल गायकवाड़ अपने दोस्त इंद्रजीत को माना छोड़ने जा रहे थे। लालपुर स्थित यूनियन बैंक के सामने टाटा योद्धा क्रमांक सीजी 04 एमएल 3126 में बैठे राम खिलावन नेताम, वीरेंद्र कुमार और नागेश्वर ध्रुव ने पीछे से हार्न बजाया।
विनोद के साइड नहीं देने पर आरोपी गाड़ी बराबर से लेकर आए और गाली गलौज करने लगे। विनोद ने मना किया तो राम खिलावन और उसके साथियों ने गाड़ी ओवरटेक कर रोकी और विनोद और उसके साथियों से मारपीट (road rage attack) करने लगे। विनोद और उसके साथियों ने भी उन्हें मारा तो राम खिलावन ने आकाश साल्वे को फोन कर बुलाया। घटनास्थल पहुंचते ही आकाश साल्वे ने विनोद को गाली दी और फिर चाकू निकालकर पेट पर तीन बार मारा।
आकाश को चाकू चलाता देख राम खिलावन भी गाड़ी में रखा चाकू लेकर आया और विनोद के पेट में वार कर दिया। आरोपियों के वार से विनोद की अतड़िया बाहर आ गई। इसी दौरान घटनास्थल से 112 की गाड़ी गुजरी तो विनोद के दोस्तों ने मदद मांगकर उसे पहले प्राइवेट अस्पताल और फिर मेकहारा में भर्ती कराया। आरोपियों को देर रात ही पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर पकड़ लिया। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है।
टिकरापारा निरीक्षक याकूब मेमन ने कहा, घायल विनोद के दोस्त निर्मल ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत देर रात दी थी। निर्मल की शिकायत पर देर रात छापा मारकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात (road rage) में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। घायल की हालत गंभीर है और उसका इलाज मेकाहारा में चल रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो