scriptCISF का जवान बनकर ओएलएक्स में दिया झांसा, डॉक्टर हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार | Fraud in OLX by becoming CISF's youth | Patrika News

CISF का जवान बनकर ओएलएक्स में दिया झांसा, डॉक्टर हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार

locationरायपुरPublished: Aug 14, 2020 10:28:34 pm

Submitted by:

CG Desk

– सेकंडहैंड दोपहिया खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी .

online fraud

online fraud

रायपुर। ऑनलाइन सेकंडहैंड सामान खरीदने के लिए चर्चित वेबसाइट ओएलएक्स में ठगों ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का जवान बनकर एक डॉक्टर को ठग लिया। सेकंडहैंड दोपहिया बेचने के नाम पर आरोपी ने 80 हजार रुपए से अधिक की राशि ठग लिया। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के मुताबिक डॉक्टर कमल किशोर सहारे ओएलएक्स में एक सेकंडहैंड दोपहिया सर्च कर रहे थे। इस दौरान उन्हें वेबसाइट में एक्टीवा 5 जी का विज्ञापन मिला। दोपहिया की कीमत 18 हजार 500 थी। इसके बाद डॉ. सहारे ने उसमें दिए मोबाइल नंबर पर कॉल किया। दूसरी ओर से संजय कुमार ने बात की ओर खुद को सीआईएसएफ का जवान बताते हुए माना विमानतल में पदस्थ होने की जानकारी दी। संजय ने अपना आईडी कार्ड व अन्य दस्तावेज भी डॉ. सहारे को भेजा। इसके बाद संजय ने कहा कि यह दोपहिया आर्मी के पार्सल से रिलीज करना पड़ेगा। इसके लिए 2120 रुपए लगेंगे। इस पर डॉक्टर सहारे ने पेटीएम से उन्हें 2120 रुपए भेज दिया।
इसके बाद आरोपी ने आर्मी पार्सल से गाड़ी डिस्पेच होने की जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद एक कुरियर वाले ने डॉक्टर सहारे को फोन किया और जीपीएस खत्म होना बताते हुए पैसा जमा करने के लिए कहा। इस तरह अलग-अलग कारण बताकर आरोपी ने 84 हजार रुपए जमा करवा लिए। बाद में डॉक्टर सहारे को ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने इसकी शिकायत डीडी नगर थाने में की। डीडी नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो