scriptFree smart meters will be installed in the state after Holi | Smart Meter: होली के बाद शहरवासियों को मिलेगी नयी सुविधा, प्रदेश में लगेंगे मुफ्त स्मार्ट मीटर | Patrika News

Smart Meter: होली के बाद शहरवासियों को मिलेगी नयी सुविधा, प्रदेश में लगेंगे मुफ्त स्मार्ट मीटर

locationरायपुरPublished: Feb 09, 2023 03:09:58 pm

Submitted by:

Sakshi Dewangan

Smart Meter: प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए अडानी और टाटा ग्रुप आगे आए हैं। पहले चरण की टेंडर प्रक्रिया में अडानी ग्रुप, टाटा ग्रुप, इंटेलीस्मार्ट ग्रुप और जीनियस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के जिम्मेदार शामिल हुए है। पहले चरण की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरे और तीसरे चरण की टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी।

meter.jpg

Smart Meter: रायपुर. प्रदेश में स्मार्ट मीटर होली के बाद लगना शुरू होगा। पूरी प्रक्रिया को समय पर शुरू करने के लिए बिजली कंपनी के अधिकारी युद्धस्तर पर प्रयासरत हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के लिए ग्लोबल टेंडर किया गया है। यह तीन चरणों में होगा। इसके पहले चरण में शामिल होने के लिए टाटा, अडानी सहित 4 कंपनियों ने रूचि दिखाई है। पहले चरण का टेंडर फरवरी माह के आखिरी में खोला जाएगा। मीटर बदलने की प्रक्रिया रायपुर और रायगढ़ जिले से शुरू होने की बात विभागीय सूत्रों ने कही है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.