गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त
पार्थिव गणेश की पूजा आराधना आदि अनादि काल से चली आ रही है। पार्थिव पूजा का हमारे धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। शुद्ध मिट्टी के गणेश जी निर्मित करके लगातार 11 दिनों तक पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं कि गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त के बारे में –– इसके बाद 10.30 बजे दूसरा मुहूर्त शुरू होगा जो कि दोपहर 12.00 बजे तक रहेगा।
– गणेश स्थापना के लिए दोपहर 12.00 बजे से 3.00 बजे तक का मुहूर्त भी श्रेष्ठ रहेगा।
– इसके बाद शाम 4.30 बजे से चौथा मुहूर्त प्रारंभ होगा जो 6.00 बजे तक लगातार रहेगा।
– शाम 6.00 बजे से रात 9.00 बजे तक भगवान गणेश की स्थापना का शुभ मुहूर्त अनवरत चलता रहेगा।
भगवान गणेश को घर लाने के शुभ मुहूर्त
गणेश चतुर्थी पर्व के दौरान भगवान गणेश का आगमन शुभ मुहूर्त में होना चाहिए। यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में भगवान गणेश एक दिन पहले लाए जाएं तो आप बुधवार यानी 12 सितंबर को भी भगवान गणेश को अपने घर ला सकते हैं। भगवान गणेश को घर लाने के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं –– भगवान गणेश के गृह प्रवेश का पहला मुहूर्त 6.00 बजे से 9.00 बजे तक रहेगा।
– दूसरा मुहूर्त सुबह 10.30 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।
– इसके बाद दोपहर 3.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक तीसरा मुहूर्त रहेगा।
– रात्रि 7.30 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक चौथा मुहूर्त रहेगा।