scriptकपड़ा मार्केट में काम करके घर लौट रही थी लड़की, बदमाशों ने किया अगवा, फिर रात भर… | Girl kidnapped and gangrape two accused arrested | Patrika News

कपड़ा मार्केट में काम करके घर लौट रही थी लड़की, बदमाशों ने किया अगवा, फिर रात भर…

locationरायपुरPublished: Feb 07, 2019 10:38:22 pm

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

CG  News

कपड़ा मार्केट में काम करके घर लौट रही थी लड़की, बदमाशों ने किया अगवा, फिर रात भर…

रायपुर. पंडरी कपड़ा मार्केट में काम करने वाली एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म हो गया। रात में घर लौटते समय दो युवकों ने उसे अपनी कार में अगवा किया। इसके बाद सुनसान स्थान पर ले गए। इसके बाद उससे अनाचार किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सड्डू में रहने वाली 19 वर्षीय युवती पंडरी कपड़ा मार्केट में काम करती है। बुधवार की रात करीब 8.30 बजे वह अपने घर जाने के लिए निकली। इसी दौरान सड्डू निवासी जशवंत पटेल और माना निवासी उसका दोस्त अजय जैन कार से पहुंचे। युवती को कार में जबरदस्ती बैठाया। इसके बाद उसे नया रायपुर इलाके में ले गए। देर रात तक उसके साथ अनाचार किया। इसके बाद युवती को छोड़ दिया। पीडि़ता किसी तरह देवेंद्र नगर थाने पहुंची। पीडि़ता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मोबाइल लूटा, धमकी दी
आरोपियों ने अनाचार के बाद युवती का मोबाइल छीन लिया और थाने में शिकायत न करने की धमकी दी। इससे युवती काफी डर गई थी। किसी तरह वह अपने घर पहुंची और परिजनों के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने रात में जशवंत को गिरफ्तार कर लिया था। दिन में अजय को भी पकड़ लिया। दोनों को अपहरण, दुष्कर्म और धमकी के मामले में जेल भेज दिया गया है।
वर्सन
पीडि़ता ने रात में अनाचार और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने अजय जैन और जशवंत पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।

-दिलीप सिसोदिया, टीआइ, देवेंद्र नगर रायपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो