रायपुर

युवती से छेड़खानी पर थाने में भिड़े कांग्रेसी और भाजपा कार्यकर्ता, मचा बवाल

थाने में भाजपा कांग्रेस (BJP and Congress) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया (Crime in raipur )है।

रायपुरSep 17, 2019 / 04:53 pm

चंदू निर्मलकर

युवती से छेड़खानी पर थाने में भिड़े कांग्रेसी और भाजपा कार्यकर्ता, मचा बवाल

रायपुर. झांकी विसर्जन के दौरान राजीतिक दलों जुड़े लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। कहीं थाने में हंगामा किया, तो कहीं सार्वजनिक कार्यक्रम में पुलिस जवानों से उलझ गए। शहर के दो थानों में उस वक्त बवाल मच गया जब एक युवती छेडख़ानी की शिकायत दर्ज करवाने थाने पहुंची। थाने में भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पहली घटना माना थाने की है। रविवार की रात गणेश विसर्जन के दौरान एक युवती से छेड़छाड़ हो गई। छेड़छाड़ करने वाले की शिकायत करने युवती के परिजन थाने पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा से जुड़े कुछ लोग पहुंच गए और अपराध दर्ज नहीं कराने का पुलिस पर दबाव बनाने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता युवती के पक्ष में थाने पहुंच गए। इससे दोनों पक्षों में बवाल हुआ। आधी रात तक थाने में हंगामा देखकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। इसके बाद मामला शांत हुआ। युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज

शनिवार को झांकी विसर्जन के दौरान जयस्तंभ चौक में बने मुख्यमंत्री के मंच के पास उत्पात मचाने वाले अखिल भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मंच में मुख्यमंत्री के आगमन के बाद तीन-चार कार्यकर्ता मंच में चढऩे लगे। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें सुरक्षा के लिहाज से रोक दिया। इससे नाराज होकर कार्यकर्ता पुलिस वालों से ही उलझने लगे। इस पर पुलिस ने उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Home / Raipur / युवती से छेड़खानी पर थाने में भिड़े कांग्रेसी और भाजपा कार्यकर्ता, मचा बवाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.