रायपुर

दिनदहाड़े मनचलों ने युवती को छेड़ा, एक राहगीर की बुझ से दो घंटे के भीतर पहुंच गए जेल

– वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस, राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया था वायरल.

रायपुरSep 19, 2021 / 01:02 pm

CG Desk

रायपुर। सिविल लाइन जैसे पॉश इलाके में दिनदहाड़े दो युवकों ने राह चलती एक युवती से छेड़छाड़ की। इसके दो घंटे के भीतर ही दोनों मनचलों को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल खुलेआम हो रही छेड़छाड़ का एक राहगीर ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

इसके बाद रायपुर पुलिस को सोशल मीडिया में तरह-तरह के कमेंट आने लगे। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाले और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उल्लेखनीय घटना स्थल के आसपास कई मंत्री और पुलिस अफसरों का बंगला है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को एक युवती भगत सिंह चौक की ओर से शंकर नगर की ओर पैदल जा रही थी। युवती मोबाइल में बातचीत कर रही थी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के बंगले के पास दोपहिया सवार नितिन शर्मा और राजू शर्मा पहुंच गए और युवती का पीछा करते हुए उन पर भद्दे कमेंट करने लगे। इससे युवती परेशान हो गई।

https://twitter.com/RaipurPoliceCG/status/1438866679765762058?ref_src=twsrc%5Etfw

आरोपी युवती को परेशान करते हुए कुछ दूर तक उनका पीछा करते रहे। इस घटना का एक राहगीर ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया में रायपुर पुलिस को लेकर टीका-टिप्पणी शुरू हो गई। और खुलेआम हुई इस छेड़छाड़ की घटना की आलोचना होने लगी। इसे देखते हुए सिविल लाइन पुलिस भी हरकत में आई। मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। दोनों युवकों की दोपहिया के नंबर प्लेट के जरिए उनका पता लगाया गया और करीब 2 घंटे के भीतर दोनों को पकड़ लिया गया। उनके खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। आरोपी घटना के समय नशे में धुत थे।

Home / Raipur / दिनदहाड़े मनचलों ने युवती को छेड़ा, एक राहगीर की बुझ से दो घंटे के भीतर पहुंच गए जेल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.