script8 साल तक रिलेशनशिप के बाद अचानक बॉयफ्रेंड ने छुपकर की दूसरी लड़की से शादी, जब GF को हुई खबर तो…. | Girlfriend file FIR against Boyfriend after he marry another girl | Patrika News

8 साल तक रिलेशनशिप के बाद अचानक बॉयफ्रेंड ने छुपकर की दूसरी लड़की से शादी, जब GF को हुई खबर तो….

locationरायपुरPublished: Mar 25, 2019 11:07:43 am

Submitted by:

Deepak Sahu

बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड से छुपकर दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब गर्लफ्रेंड को शादी की खबर मिली तो…

rape news

8 साल तक रिलेशनशिप के बाद अचानक बॉयफ्रेंड ने छुपकर की दूसरी लड़की से शादी, जब GF को हुई खबर तो….

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड से छुपकर दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब गर्लफ्रेंड को शादी की खबर मिली तो…

पुरानी बस्ती इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपनी प्रेमिका से छुपाकर दूसरी लडक़ी से शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर प्रेमिका ने युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ अनाचार और धमकी देने का मामला कायम किया है।

पुलिस के मुताबिक रायपुरा निवासी 24 वर्षीय युवती और कुशालपुर निवासी शिवम दीवान के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच वर्ष 2010 से संबंध थे। शिवम ने 19 फरवरी को चोरी-छिपे दूसरी लडक़ी से शादी कर ली। इसकी जानकारी पीडि़ता को हुई। उसने पुरानी बस्ती थाने में आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर अनाचार करने की शिकायत की। पुलिस ने शिवम के खिलाफ अपराध दर्ज किया। रविवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो