मुख्य सचिव ने चौपाल में जमीन पर बैठकर महिला स्व सहायता समूहों से की चर्चा
मुख्य सचिव अमिताभ जैन बुधवार 6 तारीख को गौठान पहुंच कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के बलौदा बाजार विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरैना खपरी के गोठान में पहुंचे। मुख्य सचिव जैन ने गोठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। गोठान में लगाई गई चौपाल में जमीन पर बैठकर बरगद पेड़ के नीचे महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों के साथ उनके द्वारा गोठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।
रायपुर
Updated: April 07, 2022 04:55:23 pm
बलौदाबाजार। मुख्य सचिव अमिताभ जैन बुधवार 6 तारीख को गौठान पहुंच कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के बलौदा बाजार विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरैना खपरी के गोठान में पहुंचे। मुख्य सचिव जैन ने गोठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। गोठान में लगाई गई चौपाल में जमीन पर बैठकर बरगद पेड़ के नीचे महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों के साथ उनके द्वारा गोठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान जैन ने महिला स्व सहायता समूह के कार्यों की सरहाना की।
मुख्य सचिव ने गोठान में गोबर खरीदी की जानकारी ली। इस मौके पर गोठान में गोबर बेचने आए नेतराम से चर्चा की। उन्होंने बताया कि अभी फसल कटने के बाद गाय को खुल्ला छोड़ दिए हं,ै इसलिए अभी गोबर कम बेच रहे हंै। साथ ही गर्मी में हम गोबर से छेना, कंडे बनाने में उपयोग करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि मेरा सहकारी बैक के अकाउंट में गोबर बेचने का पैसा समय पर आ जाता है। अभी तक 3 हजार रुपए मिल चुका है। खरीदी के संबंध में ग्राम सचिव ने बताया कि आज 275 किलोग्राम गोबर की खरीदी हुई है। इसी तरह चरवाहा बलिराम यादव से भी बातचीत की। गोठान में मुर्गी व बतख के पालन कर रही जय मां दुर्गा स्व सहायता समूह के सदस्यों से मुलाकात की। जैन ने बत्तख वमछली पालन की प्रशंसा कर उनका हौसला अफजाई की। जैन के पूछने पर महिला स्व सहायता समूह सदस्यों ने बताया कि अभी तक 57 हजार की मुर्गी हमने बेची है। इसी प्राप्त पैसे से हमने बकरी का भी पालन प्रारंभ किया है। जैविक खाद व सब्जी बाड़ी के कार्य में लगी जय मां लक्ष्मी स्व सहायता समूह के सदस्यों से भी मुलाकात की। उन्होंने स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता भी परखी।
गोठान परिसर में महानदी वानिता वर्किंग शेड में स्थापित दोना पत्तल, मिर्च मसाले, आटा चक्की, साबुन निर्माण, मिस्चर पैकेजिंग वं चप्पल निर्माण यूनिट को देखकर बेहद प्रशंसा की। मुख्य सचिव ने कहा कि वे इस अभियान के शुरू होने के एक दिन पहले ही गोठान में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पुरैना खपरी गोठान में काम कर रही महिलाएं अपने काम से संतुष्ट हैं। उन्हें यहां से आमदनी भी हो रही है और सबसे बड़ी बात यह है कि ये महिलाएं होने वाली आमदनी का इस्तेमाल अपने रोजमर्रा के खर्च में ना करके अपने काम की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए कर रही हैं। इस मौके पर उन्होंने 500 रुपए देकर महिला स्व सहायता समूह के उत्पादों की खरीदारी की है।

मुख्य सचिव ने चौपाल में जमीन पर बैठकर महिला स्व सहायता समूहों से की चर्चा
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
