scriptरत्नत्रयी पूजा में भक्तिगीतों के बीच परमात्मा की शांतिधारा, मांगा सम्यक दर्शन, ज्ञान और चरित्र | Goddess Shantidhara, devotional philosophy, knowledge and character amidst devotional songs | Patrika News

रत्नत्रयी पूजा में भक्तिगीतों के बीच परमात्मा की शांतिधारा, मांगा सम्यक दर्शन, ज्ञान और चरित्र

locationरायपुरPublished: Oct 28, 2020 08:07:38 pm

Submitted by:

VIKAS MISHRA

श्री ज्ञान वल्लभ उपाश्रय में नवकार जाप का सातवां दिन

रत्नत्रयी पूजा में भक्तिगीतों के बीच परमात्मा की शांतिधारा, मांगा सम्यक दर्शन, ज्ञान और चरित्र

रत्नत्रयी पूजा में भक्तिगीतों के बीच परमात्मा की शांतिधारा, मांगा सम्यक दर्शन, ज्ञान और चरित्र

रायपुर. विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञान वल्लभ उपाश्रय में मंगलवार को रत्नत्रयी पूजा की गई। इस मौके पर भक्तिगीतों के बीच भगवान की शांतिधारा की गई। श्रावक-श्राविकाएं इसमें शामिल हुए और परमात्मा से सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चरित्र की प्राप्ति की कामना की।
नवकार महामंत्र जाप समापन समारोह के छठवें दिन उपाश्रय में यह पूजा रखी गई थी। मंडल प्रमुखा साध्वी मनोरंजना श्रीजी के सानिध्य में सुबह 9 बजे स्नात्र पूजा के साथ इसकी शुरूआत हुई। फि र परमात्मा की प्रतिमा के सामने मुख्य पूजा शुरू हुई। पंचामृत से प्रक्षाल के बाद केसर, चंदन,पुष्प आदि से प्रभु के 9 अंगों की पूजा की गई। सारे अनुष्ठान विधिकारक विमल गोलछा ने संपन्न कराए तथा मुंगेली की मनोहर महिला मंडल की सदस्यों ने भक्तिगीतों की प्रस्तुति दी।
श्रीसिद्धचक्र पूजन में भावोल्लास

श्री नाकोड़ा जैन भवनए भैरव सोसायटी में साध्वी विजयप्रभा एवं साध्वी चंदनबाला की निश्रा में पंचान्हिका महोत्सव हर्षोल्लास के साथ चल रहा है। मंगलवार को श्रीसिद्धचक्र पूजन तिलोकचंद कमलाबाई गोलेछा परिवार.रजत फ ार्मा रायपुर की ओर से रखा गया।
जीतो कोविड सेंटर के लिए दी सहायता राशि
जैन समाज के जैनम मानस समिति के जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गनाइजेशन द्वारा संचालित कोविड सेंटर की सेवाओं में इजाफ ा लाने के लिए जैन समाज के सेवाभावियों का अच्छा सहयोग रहा। इस दौरान जैन सोशल ग्रुप को काफ ी सराहा गया। संस्था की ओर से सहयोग राशि दिया। संस्था जीतो के अध्यक्ष अशोक बरडिय़ा, सचिव नीलेश जैन, राजू भंसाली सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो