script

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी में भी आई तेजी, जानिए कितने बढ़ गए दाम

locationरायपुरPublished: Aug 07, 2019 02:21:01 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Gold Rate Today: रायपुर सर्राफा बाजार में सोने और चांदी में तेजी का सिलसिला जारी है। बुधवार को सोने के भाव में 100 रुपए की तेजी दर्ज की गई।

gold-price-in-india.jpg

ganeshotsav 201

रायपुर. Gold Rate Today: छत्तीसगढ़ के रायपुर सर्राफा बाजार में सोने और चांदी में तेजी का सिलसिला जारी है। बुधवार को सोने के भाव में 100 रुपए की तेजी दर्ज की गई। 100 रुपए की बढ़त के साथ सोना स्टैंडर्ड 37,850 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत भी बढ़कर 43,300 रुपए किलो पर पहुंच गई।
सोन-चांदी के भाव में बढ़ोतरी पर रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू ने महीनेभर में 40 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को छू लेने का संभावना जताई है। वहीं चांदी भी 50 हजार प्रति किलो तक पहुंचने का अनुमान है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा, अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर और प्रमुख एशियाई करेंसी में आई कमजोरी के चलते महंगी धातुओं के दाम में जोरदार उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में लगातार तीन दिनों से तेजी का सिलसिला जारी है।
विदेशी बाजार से मिले कमजोर संकेतों और घरेलू मुद्रा में आई कमजोरी से भारत में भी सोने और चांदी के दाम में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है और दोनों धातुएं लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। बतादें कि पिछले तीन दिनों में सोने के भाव में 12 सौ रुपए की तेजी आई है।Gold Rate Today

ट्रेंडिंग वीडियो