scriptGold Price Today: सोना-चांदी की कीमत में फिर गिरावट, जानिए क्या है 10 ग्राम सोने का भाव | Gold Rate: Gold price in Raipur Today Updates, Gold price falls 200 Rs | Patrika News
रायपुर

Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमत में फिर गिरावट, जानिए क्या है 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Rate in Raipur (26 March 2021): रायपुर में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की दर प्राप्त करें और पिछले 10 दिनों के सोने के मूल्य रुपये प्रति ग्राम के आधार पर भी जानें।

रायपुरMar 27, 2021 / 10:22 am

Ashish Gupta

gold price more cheaper

gold price more cheaper

रायपुर. अगर आप त्योहारी सीजन में सोने और चांदी (Gold Rate Today) की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। होली (Holi 2021) से पहले वाले वीकेंड में सोने और चांदी के खरीदारों के लिए शानदार मौका है। दरअसल, शुक्रवार को राजधानी में सोने की कीमत में गिरावट आई, लेकिन चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोना 200 रुपए गिरकर 46500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
सोना पिछले कारोबार में 46850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 1200 रुपए गिरकर 66300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। गौरतलब है कि पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 67500 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी। शादियों के सीजन में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर बाजार में ग्राहकों में उत्साह बना हुआ है।
Gold Rate in Raipur: राजधानी के सराफा बाजार में सोने-चांदी (Todays 25 March 2021 Gold price in Raipur) की खरीदारी को लेकर ग्राहकों की चहल-पहल देखी गई। बाजार में होली से पहले बड़ी खरीदारी की संभावना है। होली के बाद बाजार कुछ प्रभावित रह सकता है, जिसके बाद नए वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से खरीदारी फिर से बढ़ सकती है।
पिछले साल शादियों के सीजन में लॉकडाउन और सोने की कीमतों में जबरदस्त महंगाई की वजह से ग्राहकों को काफी मायूस होना पड़ा था, लेकिन इस बार शादियों के सीजन के पहले ही ग्राहक खरीदारी पूरा करना चाह रहे हैं। कोविड-19 के प्रकरणों में वृद्धि के साथ ही बाजार में खरीदारी भी बढ़ चुकी है। लॉक-डाउन और अन्य अफवाहों की वजह से भी बाजार में शादियों की तैयारियों को लेकर खरीदी-बिक्री बढ़ चुकी है।
Gold Rate in Raipur: फरवरी से गिरावट का दौर वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। 18 जनवरी 2021 से टीकाकरण शुरू होने के बाद सोने-चांदी की कीमतों में फरवरी महीने से बड़ी गिरावट शुरू हुई। 1 फरवरी को सोना प्रति 10 ग्राम 50600 रुपए की कीमत पर बिका था। 10 मार्च के बाद से कीमतों में बड़ा उछाल नहीं है।

तारीख-सोना-चांदी
28 जुलाई (2020)-2020-55000-66250
3 जनवरी (2020)- 53000-70300
20 जनवरी (2020)- 50650-6750
01 फरवरी- 50600-74800
10 फरवरी- 50000-71000
18 फरवरी- 48300-70800
19 फरवरी- 48000-70600
20 फरवरी- 48100-70800
10 मार्च- 46400-68900
24 मार्च- 46500-67000
25 मार्च- 46850-67500
26 मार्च- 46500-66300

Home / Raipur / Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमत में फिर गिरावट, जानिए क्या है 10 ग्राम सोने का भाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो