रायपुर

सोने की कीमतों में आई इतनी गिरावट, चांदी भी फिसली, जानिए आज का भाव

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सराफा बाजार में सोने की कीमतें अभी भी 40 हजार के पार बनी हुई है।

रायपुरFeb 05, 2020 / 02:46 pm

Ashish Gupta

Gold price fall by 200, silver slip by 235 Rs due to global pressure

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सराफा बाजार में सोने की कीमतें अभी भी 40 हजार के पार बनी हुई है। सराफा बाजार में सोना प्रति 10 ग्राम की कीमत 4 फरवरी को 41500 रुपए प्रति 10 ग्राम में बिकी, वहीं चांदी की कीमत 47000 रुपए प्रति किलो पक्की रही। सोने की कीमतों में 4 फरवरी को 600 रुपए और चांदी की कीमतों में 1200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार की रात अचानक इस गिरावट से जहां सराफा बाजार संभला है, वहीं इस हफ्ते खरीददारी में तेजी आने की संभावना है।
रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि लंबी उछाल के बाद मंगलवार रात को अचानक कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना 600 रूपए व चांदी 1200 रुपए सस्ती हो गई। इस वर्ष साल के शुरूआत से ही सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखा जा रहा है। जनवरी महीने की शुरूआत से ही सोना 40 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से पार बिक रही है।
राजधानी में मंगलवार की रात बारिश रूक-रूक कर होती रही। मौसम में आई करवट से एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। बारिश के साथ ही ठंडी हवाओं का सिलसिला जारी है। बारिश और शीत लहर से तापमान में गिरावट आई है।

Home / Raipur / सोने की कीमतों में आई इतनी गिरावट, चांदी भी फिसली, जानिए आज का भाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.