इन नवनियुक्त डॉक्टरों को 15 दिन के अंदर जॉइनिंग के निर्देश दिए गए हैं, यानी की अगले 15 दिनों के अंदर स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों को इनकी सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। इसके अतिरिक्त डॉक्टरों के ही 300 और पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका विज्ञापन जारी कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार ने अप्रैल 2020 में स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टरों के 508 पदों भर्ती की स्वीकृति दी थी। पहले चरण में 208 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई, जिसके तहत 196 डॉक्टरों का चयन हुआ। ‘पत्रिका’ पड़ताल में सामने आया कि प्रदेश में 6,162 स्वास्थ्य केंद्र हैं। जिनमें चिकित्सकों के 1,300 से अधिक पद खाली हैं। इनमें भी विशेषज्ञ चिकित्सकों के 730 स्वीकृत हैं, 691 रिक्त हैं।