कुल मरीज- 1,77,608एक्टिव- 22,093डिस्चार्ज- 1,53,654[typography_font:12pt;” >मौत- 1,861 रायपुर. प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को प्रदेश में 1,649 मरीज रिपोर्ट हुए, इसकी तुलना में ठीक होने वाली मरीजों की संख्या 2,801 रही। इसके साथ ही रिकवरी रेट अब 86.5 प्रतिशत पर जा पहुंचा है, जो अब तक का सर्वाधिक है। मगर, सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि रायपुर जहां रोजाना 800-1000 मरीज मिल रहे थे, अक्टूबर में यह आंकड़ा 400 के नीचे रहा। बीते कुछ दिनों में 200 के नीचे और सोमवार को 100 से भी कम मरीज मिले। कुल 99 मरीज। 11 अगस्त को 73 मरीज मिले थे। उसके बाद हर दिन संख्या 100 से अधिक ही रही। मगर, जांजगीर चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और राजनांदगांव में मिलने वाले मरीजों की संख्या 100 से अधिक रही। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 5 मरीजों ने इलाज के दौरान दमतोड़। बीते दिनों और महीनों में 38 मौतों की रिपोर्ट के साथ यह आंकड़ा 1,861 जा पहुंचा है।