scriptआज मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, जानिए क्या है पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त | Govardhan Puja 2018 : know the puja vidhi and shubh muhurat | Patrika News

आज मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, जानिए क्या है पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त

locationरायपुरPublished: Nov 08, 2018 09:38:45 am

Submitted by:

Deepak Sahu

लोग इस दिन अपने घर और आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाते है।

govardhan puja

आज मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, जानिए क्या है पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त

रायपुर. दीपावली के दूसरे दिन यानि कार्तिक मास की शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा को “अन्नकूट पूजा” भी कहा जाता है।भगवान कृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से बृजवासियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली में उठा लिया था।तबसे हर वर्ष लोग इसे गोवर्धन पूजा के रूप में मनाते है।

गोवर्धन पूजा में अन्नकूट का विशेष महत्त्व

लोग इस दिन अपने घर और आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाते है। फिर उसकी परिक्रमा करते है।इस दिन अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसाद बांटा जाता है।गोवर्धन पूजा में अन्नकूट का विशेष महत्त्व होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो