राज्यपाल ने रायपुर में किया ध्वजारोहण तो सीएम भूपेश ने जगदलपुर में ली परेड की सलामी
- लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,राज्यपाल अनुसुइया उइके, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समेत कई दिग्गजों ने ट्वीट कर सभी देशवासियों को बधाई दी है।

रायपुर। देश में धूमधाम से 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने भी आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लालबाग मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व जगदलपुर (बस्तर) विश्राम गृह में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सांसद दीपक बैज सहित गणमान्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण और सर्किट हाऊस के कर्मचारीगण उपस्थित थे।
सभी प्रदेशवासियों को देश के 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 26, 2021
यह लोकतंत्र का महापर्व है। आज ही के दिन देश का संविधान लागू हुआ। हमारे महान नेताओं के त्याग और बलिदान से देश को जो आजादी मिली, हमें जो संविधान मिला और जो लोकतंत्र का वरदान मिला है, वह लगातार मजबूत हो। pic.twitter.com/oKiW04szlf
सीएम भूपेश बघेल, राज्यपाल समेत दिग्गजों ने दी बधाई
लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,राज्यपाल अनुसुइया उइके, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समेत कई दिग्गजों ने ट्वीट कर सभी देशवासियों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि आज लोकतंत्र का महापर्व है। आज ही के दिन देश का संविधान लागू हुआ। उनेहोंने ट्वीट कर कहा कि हमारे महान नेताओं के त्याग और बलिदान से देश को जो आजादी मिली। हमें जो संविधान मिला और जो लोकतंत्र का वरदान मिला है, वह लगातार मजबूत हो।
No data to display.राज्यपाल ने ट्वीट कर दी बधाई
राज्यपाल अनुसुइया उइके ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को बधाई संदेश दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर मैं उन सभी महान विभूतियों का स्मरण करती हूं, जिनके संघर्ष से 1950 में आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ। उन्होंने कहा कि आज हम देश को विकास के पथ पर अग्रसर करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता कायम रखने का संकल्प लें।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज बलौदा बाजार स्टेडियम में तिरंगा फहरा कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और हमारे संविधान के रचयिता डॉ राजेन्द्र प्रसाद व डॉ भीमराव अंबेडकर को भी स्मरण किया। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel जी का संदेश पढ़ कर जनता को सुनाया।(1/2)#RepublicDay pic.twitter.com/T8SCtNwmht
— TS Singh Deo (@TS_SinghDeo) January 26, 2021
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर लिखा कि देश को आज हुए 71 साल हो गए है। देश आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। जब तक हम साथ है, एकजुट है तब तक हमारा संविधान सुरक्षित है। हम सभी चुनौतियों का डटकर सामना कर सकते हैं।
अब पाइए अपने शहर ( Raipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज