scriptBig Breaking: 6 राज्यों के राज्यपाल बदले, रमेश बैस होंगे त्रिपुरा के गवर्नर | Governor: President Ram Nath Kovind, Chhattisgarh, Tripura Karnataka | Patrika News

Big Breaking: 6 राज्यों के राज्यपाल बदले, रमेश बैस होंगे त्रिपुरा के गवर्नर

locationरायपुरPublished: Jul 20, 2019 05:55:51 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Governor: राज्यपालों की सूची में छत्तीसगढ़ के पूर्व सांसद रमेश बैस का नाम भी शामिल है। रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।

ramesh bais

Big Breaking: 6 राज्यों के राज्यपाल बदले, रमेश बैस होंगे त्रिपुरा के राज्यपाल

रायपुर. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 6 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की है। राज्यपालों की सूची में छत्तीसगढ़ के पूर्व सांसद रमेश बैस का नाम भी शामिल है। रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।
केन्द्र की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार का लगाया आरोप

इसके अलावा राज्यपालों की सूची में आनंदीबेन पटेल का भी नाम है। आनंदबेन पटेल वर्तमान में मध्यप्रदेश की राज्यपाल हैं, लेकिन अब उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले राम नाईक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद पर थे।
भूपेश कैबिनेट का बड़ा फैसला: जमीनों के दाम 30% तक घटे, पर पंजीयन शुल्क में हुई बढ़ोतरी

वहीं, लालजी टंडन को आनंदीबेन पटेल की जगह मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। इधर, बिहार के राज्यपाल के रूप में फागू चौहान लाल जी टंडन की जगह लेंगे। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में जगदीप धनकड़ जगह लेंगे। इनके अलावा आरएन रवि को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
कर्नाटक में पिछले काफी समय से जारी सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। कर्नाटक के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल की भूमिका भी अहम है। मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को राज्यपाल वजुभाई द्वारा दी गई बहुमत साबित करने की एक और डेडलाइन खत्म हो गई।
Governor से जुड़ी खबरें यहां पढ़िए

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो