scriptमंगलकारी है साप्ताहिक राशिफल, बनी रहेगी श्रीकृष्ण की कृपा | Happy weekly horoscope Sri Krishna will remain | Patrika News

मंगलकारी है साप्ताहिक राशिफल, बनी रहेगी श्रीकृष्ण की कृपा

locationरायपुरPublished: Aug 13, 2017 11:35:00 am

इस सप्ताह की राशिफल मंगलकारी है। सभी राशि के जातकों पर श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहेगी।

aaj ka rashifal - today Horoscope

aaj ka rashifal – today Horoscope

रायपुर. इस सप्ताह की राशिफल मंगलकारी है। सभी राशि के जातकों पर श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहेगी। यह सप्ताह उनके लिए लाभकारी है। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। पारिवारिक जीवन में पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। दिन भर उत्साह बना रह सकता है। परिवार में सुख-शांति भी बनी रहेगी। 
मेष: आज का दिन आपके लिए धीमी गति वाला रह सकता है। ऑफिस में काम धीरे-धीरे करें तो फायदे में रहेंगे। स्टुडेंटस् को पढ़ाई-लिखाई में ध्यान देना चाहिए। मेहनत से किए गए कार्यों के अच्छे नतीजे निकलेंगे।
वृष : आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रह सकता है। टेंशन खत्म हो सकती है।घूमने-फिरने और मनोरंजन का सुख मिलेगा। इच्छाएं पूरी हो सकती है। सहयोगी मदद भी कर सकते हैं।

 मिथुन: आज का दिन आपके लिए कलहकारी रह सकता है। बातचीत में थोड़ी सी सावधानी बरतें। कहा-सुनी हो सकती है। अपने साथ काम करने वालों को अपने विश्वास में लें।
कर्क: आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। विपरीत व्यक्तियों के साथ समय अच्छा गुजर सकता है तथा रोमेंटिक माहौल में किसी के प्रति रुझान भी संभव है।

सिंह: आज का दिन आपके लिए व्यस्त रह सकता है। मेहनत के बाद उसका फल मिलने के आसार है। इज्जत बढे़गी और अचानक घूमने फिरने से कोई फायदा हो सकता है।
कन्या: आज का दिन आपके लिए खुशगवार रह सकता है। बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और मोबाईल के जरिए जरूरी खबर मिलेगी जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें।
 तुला: आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। पैसों की परेशानी सुलझ सकती है। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए फलदायी रह सकता है। थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा और संतोष भी मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा ।
धनु : आज का दिन आपके लिए श्रेष्ठतम रह सकता है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी।

मकर: आज का दिन आपके लिए साधारण रह सकता है। छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही नष्ट हो जाएंगे। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे।
 कुंभ : आज का दिन आपके लिए व्ययकारी रह सकता है। आज खाने-पीने में ज्यादा ध्यान दें। बाहर के खाने से बचें। ऑफिस में अपने विरोधी के षड़यंत्र से सावधान रहें। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताए।
मीन: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रह सकता है। अच्छे और असरदार लोगों का साथ मिल सकता है। अपने प्रेमी से मिलन होने के आसार है। दिन भर उत्साह बना रह सकता है। परिवार में सुख-शांति भी बनी रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो