क्रॉस वोटिंग के खतरे से बचने के लिए राजधानी रायपुर में के विधायक आज चंडीगढ़ के लिए रवाना।
रायपुर
Published: June 09, 2022 08:18:20 pm
रायपुर. राजधानी रायपुर में रुके हुए हरियाणा के विधायकों के साथ राजधानी रायपुर की बाड़ेबंदी में ही गुरुवार 9 जून को तीन वोटिंग मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजीव शुक्ला, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया की पूरी जानकारी विधायकों को दी है। अब वे सभी चंडीगढ़ के लिए विशेष विमान से रवाना होने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें, क्रॉस वोटिंग के खतरे से बचने के लिए हरियाणा के विधायकों को 2 जून की शाम को राजधानी रायपुर लाकर रिसॉर्ट में ठहराया गया था।
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव कल
हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए शुक्रवार 10 जून को मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। यहां जीतने के लिए 31 विधायकों के वोट चाहिए। राज्य में भाजपा के 40 और कांग्रेस के 31 विधायक हैं। इसके अलावा जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के 10, इनेलो और हलोपा के 1-1 और 7 निर्दलीय विधायक हैं। राज्यसभा चुनाव में हरियाणा के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक बनाए गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी विधायकों के साथ चंडीगढ़ जा रहे हैं। सभी रात भर चंडीगढ़ के एक होटल में रुकेंगे और शुक्रवार सुबह सभी विधायकों को वहां से सीधे विधानसभा ले जाया जाएगा। वहां वे राज्यसभा चुनाव के लिए वोट करेंगे।
जीत के लिए 31 वोटों की जरूरत
हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं, ऐसे में राज्यसभा में जीत के लिए 31 वोटों की जरूरत होगी। कांग्रेस ने हरियाणा से अजय माकन को टिकट दिया है। वहीं बीजेपी ने कृष्णलाल पंवार को अपने उम्मीदवार के रूप में चयनित किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव में खड़े हुए हैं। वर्तमान में कार्तिकेय को जननायक जनता पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन प्राप्त है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें