रायपुर

इस जवान ने युद्ध में पाकिस्तान के हाजी पीर पर फहराया था तिरंगा, यह है देश के जांबाज बेटे की कहानी

भारत-पाक युद्ध के बाद 28 अगस्त 1965 को उन्होंने पाक हाजी पीर पर भारत की विजय ध्वज को लहराया था।

रायपुरAug 15, 2018 / 01:59 pm

Deepak Sahu

इस जवान युद्ध में पाकिस्तान के हाजी पीर पर फहराया था तिरंगा, यह है देश के जांबाज बेटे की कहानी

रायपुर . राजधानी के एक लाल ने पाकिस्तान में फतह का तिरंगा फहरा कर देश के साथ ही छत्तीसगढ का गौरव बढ़ाया था। 84 साल के सेवानिवृत कर्नल आरपी पाण्डेय शहीद राजीव पाण्डेय के पिता है। भारत-पाक युद्ध के बाद 28 अगस्त 1965 को उन्होंने पाक हाजी पीर पर भारत की विजय ध्वज को लहराया था। कर्नल आरपी पाण्डेय का छोटा बेटा राजीव पाण्डेय उनके ही आदर्शों मे चलकर 1974 के युद्ध में लड़ते हुए शहादत दी थी।

बतादंे कि आरपी पाण्डेय 1965 के अलावा 1971 के युद्ध में भी शरीक हुए थे। आरपी पाण्डेय बताते हैं कि पाकिस्तान अपने आधुनिक हथियारों के दम पर उछल रहा था,लेकिन उसे नही पता था कि युद्ध सही नीतियों से जीता जाता है। उनका कहना है कि कुछ विदेश नीतियों के कारण सेना वापस लौटना पड़ा न हीं तो सेना लाहौर तक कब्जा कर लेती। 33 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना वर्दी के पांच अगस्त 1965 को कश्मीर पर हमला किया और जिसकी जवाबी कार्यवाही में भारत के सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.