scriptछत्तीसगढ़ में तेजी से बदल रहा मौसम, बढ़ रही गर्मी, राजनांदगांव सबसे गर्म, जानें मौसम का हाल | Heat rising in state while Rajnandgaon is hottest, know IMD forecast | Patrika News
रायपुर

छत्तीसगढ़ में तेजी से बदल रहा मौसम, बढ़ रही गर्मी, राजनांदगांव सबसे गर्म, जानें मौसम का हाल

दिन का तापमान 35 डिग्री के ऊपर पहुंचा, रात का 20 डिग्रीसबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 37 डिग्री रहा

रायपुरFeb 27, 2021 / 02:08 pm

Ashish Gupta

Weather Report 30th April

छत्तीसगढ़ में तेजी से बदल रहा मौसम, बढ़ रही गर्मी, राजनांदगांव सबसे गर्म, जानें मौसम का हाल

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम (Chhattisgarh Weather Update) तेजी से बदल रहा है। दिन के तापमान में अब लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब ठंड लगभग गायब हो गई है। दोपहर में अब हल्की तीखी गर्मी पडऩे लगी है। राजधानी में दिन का तापमान 35.9 डिग्री रहा। जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री था। इसी तरह प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम राजनांदगांव में 37.0 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम तापमान न्यूनतम जगदलपुर में 14.3 डिग्री रहा।

सोना खरीदने का सबसे सही मौका, 14 दिनों के भीतर बड़ी गिरावट दर्ज, जानें क्या है रेट

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से शुष्क और गर्म हवा आने के कारण प्रदेश के मध्य और दक्षिण क्षेत्र में तापमान में वृद्धि लगातार जारी है। आने वाले दिनों में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि के आसार है। शुक्रवार को प्रदेश के दुर्ग संभाग में सामान्य चिन्हांकित अधिक, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा व बस्तर संभाग में सामान्य से अधिक रहे।

मचा हड़कंप जब स्कूल में एक साथ इतने स्टूडेंट्स निकले कोरोना पॉजिटिव, जारी हुआ ये निर्देश

इसी तरह न्यूनतम तापमानों में रायपुर, बिलासपुर एवं दुर्ग संभाग में वृद्धि दर्ज की गई तथा शेष संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए है। शनिवार को राजधानी में आकाश साफ रहने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
कहां कितना रहा तापमान
रायपुर – 35.9- 19.8
बिलासपुर – 35.0- 18.4
पेंड्रारोड- 33.8- 17.8
अंबिकापुर – 31.6- 15.0
जगदलपुर – 35.1- 14.3
दुर्ग – 36.6- 18.2
राजनांदगांव – 37.0- 17.0

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो