script

अगले 48 घंटों में छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी बारिश के साथ ओलावृष्टि, येलो अलर्ट जारी

locationरायपुरPublished: Feb 23, 2020 11:16:49 am

Submitted by:

Ashish Gupta

मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ के लिए यलो अलर्ट जारी किया। इस क्षेत्र में 48 घंटे में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।

cg_weather_news.jpg

Meteorological Department alerts farmers in katni

रायपुर. छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग (Weather Forecast) में फिर से पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर पड़ने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ के लिए यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया। इस क्षेत्र में 48 घंटे में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश (Rainfall Alert) के आसार है। राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहेगा। शाम या रात में बूंदाबांदी की संभावना है।
शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। रायपुर संभाग में सामान्य से अधिक व सरगुजा संभाग में सामान्य से कम तथा शेष संभागों में सामान्य रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
पश्चिमी विक्षोभ का असर हल्का रहेगा। उत्तरी छत्तीागढ़ के कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर, सरगुजा तथा अन्य भागों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अगले 48 घंटों में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर, महासमुंद व रायगढ़ जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। आगामी दो दिन बाद उत्तरी व मध्य भाग में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

कितना रहा तापमान
रायपुर 31.8 19.9
माना एयरपोर्ट 31.5 18.4
बिलासपुर 30.2 17.8
पेंड्रारोड 28.4 15.5
अंबिकापुर 27.6 14.3
जगदलपुर 32.2 16.8
दुर्ग 32.2 15.0
राजनांदगांव 32.0 15.0

ट्रेंडिंग वीडियो