रायपुरPublished: Nov 20, 2022 01:36:58 pm
CG Desk
Raipur Art Gallery: इस प्रदर्शनी में राज्य के विभिन्न जिलों से सर्वेक्षण से ज्ञात चित्रित शैलाश्रयों और शैलचित्रों की संक्षिप्त जानकारी सहित चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का अवलोकन 25 नवंबर तक कार्यालयीन दिवस और समय में किया जा सकता।
Raipur Art Gallery: छत्तीसगढ़ के शैल कला धरोहर और ऐतिहासिक अभिलेखों की चित्र प्रदर्शनी महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय की आर्ट गैलरी में लगाई गई है। वरिष्ठ पुरातत्त्ववेत्ता पद्मश्री अरूण कुमार शर्मा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पुराविद जी एल रायकवार, पुरातत्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सहित प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए स्कूली विद्यार्थी भी उपस्थित थे।