scriptआज दिनभर रहेगी भद्रा, रात 9 बजे के बाद होगा होलिका दहन, कल धूमधाम से खेली जाएगी होली | Holi CG 2019: Holika Dahan today Bhadra remain all day | Patrika News

आज दिनभर रहेगी भद्रा, रात 9 बजे के बाद होगा होलिका दहन, कल धूमधाम से खेली जाएगी होली

locationरायपुरPublished: Mar 20, 2019 09:18:37 am

Submitted by:

Deepak Sahu

पंडितों के अनुसार 20 मार्च बुधवार को होलिका दहन रात 9 बजे के बाद करना शुरू होगा

CGNews

आज दिनभर रहेगी भद्रा, रात 9 बजे के बाद होगा होलिका दहन, कल धूमधाम से खेली जाएगी होली

रायपुर. होली पर्व के लिए बाजार सज चुका है। रंग पर्व उल्लास से मनाने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। युवाओं की टोलियां होलिका दहन के लिए लकड़ी-कंडा का ढेर लगाने में जुट गई है। वही रंग गुलाल और पिचकारी की दुकानें सडक़ों तक लग चुकी है। वहीं नगर निगम में शहर की प्रमुख सडक़ों से लेकर वार्ड की सडक़ों पर मुरम डालने की व्यवस्था में लगा रहा। पंडितों के अनुसार 20 मार्च बुधवार को होलिका दहन रात 9 बजे के बाद करना शुरू होगा। क्योंकि उससे पहले तक भद्रा रहेगी, इस वजह से लोगों को शुभ घड़ी का इंतजार रहेगा। इसके साथ ही रंग गुलाल उड़ेगा।
रंग पर्व के रंग में लोग रंगने लगे हैं। मंगलवार को कई जगहों पर मिलन समारोह सहित होली उत्सव मनाया गया। इसके साथ ही सामाजिक संगठनों में धार्मिक समितियों ने अपने अपने क्षेत्रों में खास तैयारियां की है। लोग होली पर्व मनाने के लिए भी रवाना हुए आसपास के शहर के बीच चलने वाली ट्रेनों बसों में भीड़ बढ़ गई है।
वहीं शहर के बाजार गुलजार हैं,लोग गुजिया बनाने के लिए खोवा रंग गुलाल कई तरह की टोपी और बच्चों के लिए पिचकारी खरीदने के लिए निकल पड़े। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष 20 मार्च को आयोजित किया है। समाज के भवन में 3बजे से लगाकर खुशियां मनाएंगे।
बस और ट्रेन लोकल होली पर्व को देखते हुए बसों और ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। रायपुर जंक्शन से जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेन चल रही है। हैदराबाद-दरभंगा, साउथ बिहार एक्सप्रेस में वेटिंग पहुंच गई है । आसपास के शहरों के लोग भी होली मना कर रहे हैं इस पर्व के बीच ही देशों के बीच चलने वाली लोकल को रखा है इस वजह से लोगों को दिक्कत आ रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो