रायपुर

होली खेलते वक्त रखें अपने स्कीन का ख्याल, रंगों को छुड़ानें के लिए अपनाएं ये 10 घरेलु उपाय

आज हम आपको बताने जा रहे हैं रंग खेलने के बाद उसे छुड़ाने के लिए क्या उपाय अपनाना चाहिए

रायपुरMar 15, 2019 / 05:07 pm

Deepak Sahu

होली खेलते वक्त रखें अपने स्कीन का ख्याल, रंगों को छुड़ानें के लिए अपनाएं ये 10 घरेलु उपाय

रायपुर. रंगों का त्यौहार होली बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। जिसके लिए लोगों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। पक्के रंग और गुलाल बाजारों में सज चुके हैं। लेकिन दिक्कत तो होली खेलने के बाद शुरू होती है, जब खेले हुए रंगों को छुड़ाने की बारी आती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं रंग खेलने के बाद उसे छुड़ाने के लिए क्या उपाय अपनाना चाहिए। जानिए 10 बातें-
1. होली खेलने जाने से पहले अपने हाथों, बालों और चेहरे पर अच्छे से सरसों का तेल लगा लें। जिससे होली खेलने के बाद रंगों को छुड़ाने में आसानी होती है।

2. होली खेलने के बाद नहाने से 15 मिनट पहले नीबूं को अच्छे से अपनी त्वचा पर रगड़ें। फिर 15 मिनट बाद इसे धो ले अपके रंग आसानी से छुट जाएंगे।
3. अगर होली खेलते समय किसी ने आपके ऊपर ऑयल पेंट लगा दिया तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप इसे छुड़ाने के लिए सरसों या नारियल का तेल अपनी त्वचा पर लगा लीजिए फिर इसे थोड़ी देर बाद नहा लीजिए। आसानी से रंग उतर जाएगा।
 

4. बालों में लगे कलर को उतारने के लिए आप बेसन और दही का पेस्ट बनाकर बालों में लगाइये और आधे घंटे बाद धो लीजिए। आपके बालों में लगा कलर उतर जाएगा।
5. अपने बालों के पक्के रंगों को निकालने के लिए आप अपने बालों में नींबू का रस और दही को घोलकर बालों में लगाए और आधे घंटे बाद धो लें। इससे पक्के कलर निकल जाएंगे।
6. सूखे गुलाल भी कभी-कभी नहीं छुटते तो ऐसे में पहले आप गुलाल को हाथों से झड़ाइये इसके बाद सूखे कपड़े से अपने आप को पोछ लीजिए। इससे गुलाल निकल जाएगा।

7. होली खेलने के बाद बेसन में दही या दूध मिलाकर अपने शरीर पर लगाइये और 15-20 मिनट रखने के बाद नहा लीजिए। सारे रंग आसानी से निकल जाएंगे।
8. रंगों को छुड़ाने के लिए मुलतानी मिट्टी भी सबसे अच्छे घरेलू उपायों में से एक है। होली खेलने जाने से पहले आप मुलतानी मिट्टी भिगोकर रख लें। वापस आकर इसे पीसकर अच्छे से लेप की तरह अपने शरीर पर लगाएं। फिर नहा लीजिए रंग आसानी से छुट जाएगा।
9. रंगों को छुड़ाने के लिए कभी भी जल्दबाजी न करें इससे आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।

10. रंग छुड़ाने के एक हफ्ते तक ब्लिचींग या फेशियल नहीं करवाना चाहिए। इससे स्कीन इन्फेक्शन का खतरा होता है।

Home / Raipur / होली खेलते वक्त रखें अपने स्कीन का ख्याल, रंगों को छुड़ानें के लिए अपनाएं ये 10 घरेलु उपाय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.