scriptपैरावट के साथ घर भी जलकर स्वाहा 5 लाख के नुकसान | Home also burns down with loss of 5 lakh rupees | Patrika News

पैरावट के साथ घर भी जलकर स्वाहा 5 लाख के नुकसान

locationरायपुरPublished: Apr 25, 2021 06:44:47 pm

Submitted by:

dharmendra ghidode

ग्राम पंचायत कैथा में शुक्रवार दोपहर 2 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में रखे पैरावट में आग लगा दिए जाने से पीडि़त मानकी साहू के घर का अधिकांश हिस्सा जलकर स्वाहा हो गया।

पैरावट के साथ घर भी जलकर स्वाहा 5 लाख के नुकसान

पैरावट के साथ घर भी जलकर स्वाहा 5 लाख के नुकसान

बलौदाबाजार. ग्राम पंचायत कैथा जिला बलौदा बाजार में शुक्रवार दोपहर 2 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में रखे पैरावट में आग लगा दिए जाने से पीडि़त मानकी साहू के घर का अधिकांश हिस्सा जलकर स्वाहा हो गया। आगजनी इतनी भयंकर थी कि घर का सारा सामान के साथ राशन भी आग की भेंट चढ़ गया।
पीडि़ता मानकी साहू द्वारा बताया गया कि हम लोग शुक्रवार दोपहर में खाना खाने के बाद घर में सो गए थे। तब हमें तालाब के पास बैठे हुए कुछ ग्रामवासियों द्वारा घर पर दरवाजा को खटखटाया गया और हमें बताया गया कि आपके घर में आग लग गई है। तब हमने देखा कि आग इतनी भयंकर थी कि घर के ऊपर हिस्सा में रखे हुए सामान धान, चावल, छेना, लकड़ी और अन्य सामान जलकर स्वाहा हो गया। आग को बढ़ता हुआ देखकर ग्रामवासियों के सहयोग से आसपास से पानी लाकर आग पर काबू पाया गया, परंतु तब तक घर में रखा सारा सामान अनाज, राशन सामान सब आग की भेंट चढ़ गया। घर में खाने तक का राशन नहीं बचा।
पीडि़ता मानकी ने बताया कि आगजनी में लगभग पांच लाख का नुकसान हो गया है। परिवार में हमारा सहयोग करने के लिए कोई भी नहीं है। मेरे पति का कुछ साल पूर्व दुर्घटना में निधन हो गया है। मैं अपने बेटे के साथ खेती-किसानी कर जैसे तैसे जीवन यापन करती हूं और मेरे सामने इतना बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इस आगजनी की रिपोर्ट बिलाईगढ़ थाना में दर्ज कराई गई है। पीडि़त महिला ने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो