scriptप्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका को मां-बाप और भाभी ने की जिंदा जलाने की कोशिश, 90 फीसदी झुलसी | Honor killing attempt in Raipur parents burnt alive son girl friend | Patrika News

प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका को मां-बाप और भाभी ने की जिंदा जलाने की कोशिश, 90 फीसदी झुलसी

locationरायपुरPublished: Dec 22, 2019 02:06:07 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम संबंध खत्म करने के विवाद के चलते प्रेमी के मां-बाप और भाभी ने मिट्टी तेल डालकर प्रेमिका को जिंदा जलाने की कोशिश की।

Tamil Nadu girl burnt alive by mother to stop her marrying dalit

Korba News: धधकते कोयले की चपेट में आए तीन श्रमिकों की मौत, पावर प्लांट में राख हटाने के दौरान हुआ था हादसा

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम संबंध खत्म करने के विवाद के चलते प्रेमी के मां-बाप और भाभी ने मिट्टी तेल डालकर प्रेमिका को जिंदा जलाने की कोशिश की। इस घटना में युवती बुरी तरह झुलस गई। 90 प्रतिशत झुलस चुकी युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
दरअसल, यह घटना अभनपुर के खोल्हा गांव की है, जहां गांव में रहने वाले युवक का पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी भी करना चाहते थे। लेकिन दोनों के प्रेम संबंध के बारे में जब लड़के के घरवालों को पता चला तो उन्होंने अपने लड़के से इस बात से नाराजगी जताई और लड़की से संबंध तोड़ देने की बात कही।
Daughter burnt mother alive in gwalior
यह बात लड़की को पता चली तो लड़की के घर पहुंच गई। लड़की को घर में देख लड़के के मां-बाप आगबबूला हो गए। लड़के के मां-बाप ने लड़की से संबंध तोड़ देने की बात कही। इस पर लड़की ने साफ इनकार किया। इसे लेकर लड़की और लड़के के मां-बाप के बीच विवाद हो गया।
दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि गुस्से में आकर लड़के के मां-बाप और भाभी ने लड़की को पकड़ लिया और फिर उसके ऊपर मिट्टी तेल डाल कर आग लगा दिया। इस घटना में लड़की बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद युवती को अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि युवती 90 प्रतिशत झुलस चुकी है और उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो