scriptAaj Ka Rashifal – Horoscope Today 5 May: बुधवार का दिन इन छह राशियों के लिए है शानदार, जानें बाकी राशियों का हाल | Horoscope Today 5 May Aaj Ka Rashifal: Aaj Ka Rashifal In Hindi 2021 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 5 May: बुधवार का दिन इन छह राशियों के लिए है शानदार, जानें बाकी राशियों का हाल

locationरायपुरPublished: May 05, 2021 09:15:26 am

Submitted by:

Ashish Gupta

5 May Rashifal Today in Hindi: 2021 का राशिफल। दैनिक, साप्ताहिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, करियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2021 Rashifal in Hindi. Get daily Rashifal and know about health, career and prosperity.

Aaj Ka Rashifal - Horoscope Today 10 May 2021

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 10 May 2021: मकर-कुंभ को मिलेगी खुशखबरी, धनु रहे सतर्क, जानिए बाकी राशिफल

रायपुर. 05 May 2021 को बैशाख माह की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। धनिष्ठा नामक नक्षत्र होगा तथा मकर राशि में चंद्रमा रहेंगे। दिशाशूल की स्थिति उत्तर की ओर होगी। इसलिए उत्तर दिशा की यात्रा करना नुकसानदायक साबित होगा। अगर किसी कारणवश उत्तर दिशा की यात्रा अति आवश्यक हो धनिया (हरा या सूखा धनिया) खाकर यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। राहु काल दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। हालांकि, राहु काल का निर्णय क्षेत्र के पंचांग के अनुसार कर सकते हैं।
दैनिक ग्रह गोचर के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य देव मेष राशि, चंद्रमा मकर राशि, मंगल ग्रह मिथुन राशि, बुध ग्रह वृषभ राशि, देव गुरू बृहस्पति कुंभ राशि, शुक्र ग्रह मेष राशि, शनि देव मकर राशि, राहु वृषभ, केतु वृश्चिक राशि में विराजित रहेंगे। इस दैनिक ग्रह गोचर के अनुसार वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन सबसे अधिक भाग्यशाली रहने वाली हैं। इन राशि के लोगों के लिए दिन लाभ प्रद साबित होगा। धन लाभ के साथ कार्य क्षेत्र में उन्नति तथा प्रगति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

आज का 05 May 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
स्थायी संपत्ति, प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी कुछ लाभदायक योजनाएं बनेंगी। घर के बदलाव जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। रुके हुए, अटके हुए काम पूरे होंगे। अधिकतर समय मनोरंजन या परिवार के मौज-मस्ती संबंधी गतिविधियों में व्यतीत होगा।
उपाय – मां दुर्गा के मंदिर में लाल फल चढ़ाना शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 9
भाग्यशाली रंग – लाल

आज का 05 May 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करें। इस राशि के लोगों के मन में चल रही कई गलतफहमियां सुलझ जाएंगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति आपका बढ़ता विश्वास भी आपको शांति और मानसिक सुख प्रदान करेगा। बच्चों को अपनी पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इसलिए फालतू की गतिविधियों से अपना ध्यान हटाए। किसी नजदीकी या रिश्तेदार से किसी बात पर वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए किसी भी बात को ज्यादा तूल न दें।
उपाय – सफेद रंग की कोई भी मीठी वस्तु जैसे मिश्री या शक्कर खाकर घर से निकलने से दिन शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 6
भाग्यशाली रंग – गुलाबी

आज का 05 May 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
घर में रिश्तेदारों या मेहमानों का आगमन होगा। साथ ही आपसी विचारों का आदान-प्रदान घर के माहौल को खुशनुमा बनाएगा। अपने महत्वपूर्ण कार्य निपटाने का प्रयास करेंगे। युवाओं को आपसी वार्तालाप से समस्या का समाधान मिल जाएगा। बच्चों पर कठोर नियंत्रण न रखकर मित्रवत व्यवहार रखें। इससे आसानी से वे अपनी समस्याओं को कह पाएंगे।
उपाय – हरी सब्जी का दान करना आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 8
भाग्यशाली रंग – आसमानी

आज का 05 May 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
मनोरंजन और हास-परिहास में समय व्यतीत होगा। ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर के जरूरत संबंधी कार्यों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। बच्चों के साथ उनके क्रियाकलापों में रुचि जाहिर करना उनके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएगा। घर के किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना को लेकर किसी पर आरोप लगाने से पहले अच्छी तरह से पड़ताल अवश्य करें। और वस्तुओं को संभाल कर रखे। ऑफिस के कामों को घर पर भी समय देना पड़ सकता है।
उपाय – भगवान गणेश के मंदिर में लड्डू चढ़ाने से दिन शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 3
भाग्यशाली रंग – पीला

आज का 05 May 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
पारिवारिक सदस्यों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखने के प्रति पूर्ण समपर्ण भाव रहेगा। किसी सामाजिक गतिविधि में महत्वपूर्ण योगदान की वजह से सम्मान मिलेगा। कोई आर्थिक परेशानी होने से आपके मित्र आपकी मदद के लिए तत्पर रहेंगे। परन्तु कभी-कभी विचारों में अत्यधिक संकीर्णता परिवार के लोगों लिए परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए अपने व्यवहार और विचारों में लचीलापन बना कर रखना अति आवश्यक होगा।
उपाय – घर से निकलते समय एक लौंग या इलायची खाना शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 3
भाग्यशाली रंग – केसरिया

आज का 05 May 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
किसी समाजसेवी संस्था में विशेष योगदान रहेगा। जिस कारण मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। व्यक्तिगत काम काफी हद तक सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। रुके हुए काम भी पूर्ण हो जाएंगे। रूका हुआ पैसा अचानक प्राप्त हो सकता है। कोई अचानक खुशखबरी मिलेगी जिसका बहुत दिनों से इंतजार था। इस कारण से परिवार में अच्छी खुशियां व्याप्त होंगी। किसी अनजान व्यक्ति के विवाद में बिल्कुल भी न पड़ें, क्योंकि उसकी वजह से परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।
उपाय – कोई भी मीठी वस्तु खाकर घर से निकलने से दिन शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 8
भाग्यशाली रंग – नीला

आज का 05 May 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज किसी भी गतिविधि में दिल की जगह दिमाग से काम लेना फायदेमंद साबित होगा। निकट संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर और लाभदायक चर्चा होगी। घर में धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। काम में व्यस्तता की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जिसका असर परिवार की व्यवस्था को खराब कर सकता है। स्वभाव को सकारात्मक बनाए रखने के लिए पाजिटिविटी बहुत आवश्यक होगी। अथवा सकारात्मक लोगों के साथ चर्चा करेंगे तो निश्चय ही स्वभाव में सकारात्मक नजरिया महसूस होगा।
उपाय – भगवान विष्णु के मंदिर कोई भी फल चढ़ाना शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 6
भाग्यशाली रंग – सफेद

आज का 05 May 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
घर के बड़े-बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ कुछ समय व्यतीत होगा। उनके अनुभवों को आत्मसात करना जीवन में सकारात्मक पहलुओं से अवगत कराएगा। बच्चे भी अनुशासित और आज्ञाकारी रहेंगे। स्वास्थ्य में हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। परन्तु तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। पारिवारिक व्यक्तियों का उचित सहयोग चिंता से मुक्त रखेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ होगा। नए काम योजना बनाएंगे। बहुत दिनों से अधूरे या अटके काम में सुधार महसूस होगा।
उपाय – घर से निकलते समय किसी गरीब व्यक्ति को दूध या दही का दान करने से दिन शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 9
भाग्यशाली रंग – लाल

आज का 05 May 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े मित्र आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। उनके साथ लाभदायक मुद्दों पर विचार – विमर्श होगा। समय का भरपूर फायदा उठाए। मनोरंजन समबंधी कार्यों में आपका समय व्यतीत होगा। अपने व्यक्तिगत कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल न करें। कोई आपकी गतिविधियों का गलत फायदा उठाकर आपको नुकसान पहुंचा सकता है। बच्चों की गतिविधियों अथवा उनकी संगत पर नजर रखना बहुत आवश्यक होगा।
उपाय – भगवान विष्णु के मंदिर में केसर या हल्दी चढ़ाने से दिन शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 2
भाग्यशाली रंग – पीला

आज का 05 May 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ उनकी गतिविधियों में पूरा सहयोग करना आपके महत्वपूर्ण मुकाम को हासिल कराएगा। आपके व्यत्तित्व के सामने विरोधी परास्त हो जाएंगे। कहीं से कोई ऐसी खुशखबरी मिलेगी जिससे परिवार में खुशियों का माहौल निर्मित होगा। कोई भी योजना बनाने या क्रियान्वित करने से पहले पुनर्विचार करना बहुत आवश्यक होगा।
उपाय – भगवान हनुमान के मंदिर में नारियल चढ़ाना शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 5
भाग्यशाली रंग – हरा

आज का 05 May 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
अपना अधिकतम समय घर के अटके और रुके कार्यों में व्यतीत करेंगे। स्थायी संपत्ति भूमि, भवन, वाहन संबंधी कार्य भी संपन्न हो जाएंगे। घर परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम भी आपके मन में चलते रहेंगे। जिनके विषय में कुछ कार्य भी संपन्न करेंगे। संतान संबंधी कोई चिंता आपको परेशान करेगी। कोई खुशखबरी आपको मिलने वाली है, जिससे आपकी चिंताएं लगभग समाप्त हो जाएंगी।
उपाय – भगवान शंकर के मंदिर में काले तिल चढ़ाने से शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 7
भाग्यशाली रंग – जामुनी

आज का 05 May 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपका अधिकतम समय पारिवारिक लोगों के साथ व्यतीत होगा। घर की सुख-सुविधा संबंधी कार्य भी पूर्ण हो जाएंगे। अधिक समय अपने क्रियाकलापों में व्यतीत करेंगे। रुके हुए कार्य आपके परिवार के सहयोग से सम्पूर्ण हो जाएंगे। भावनात्मक संबंध और अधिक मजबूत होंगे। शंकालू या जिद्दी व्यवहार में बदलाव लाना चाहिए। थोड़ा सा व्यवहार में लचीलापन लाना बहुत आवश्यक होगा।
उपाय – पक्षियों को दाना खिलाना शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 1
भाग्यशाली रंग – नारंगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो