scriptAaj Ka Rashifal – Horoscope Today 8 May 2021: कुंभ राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन के संकेत, जानिए अन्य राशियों का हाल | Horoscope Today 8 May Aaj Ka Rashifal: Aaj Ka Rashifal In Hindi 2021 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 8 May 2021: कुंभ राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन के संकेत, जानिए अन्य राशियों का हाल

locationरायपुरPublished: May 08, 2021 08:57:21 am

Submitted by:

Ashish Gupta

8 May Rashifal Today in Hindi: 2021 का राशिफल। दैनिक, साप्ताहिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, करियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2021 Rashifal in Hindi. Get daily Rashifal and know about health, career and prosperity.

Horoscope Today 8 May Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 8 May 2021: कुंभ राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन के संकेत, जानिए अन्य राशियों का हाल

रायपुर. 08 May 2021 को बैशाख माह की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। इस दिन प्रदोष का व्रत किया जाएगा। जो भक्त प्रदोष का व्रत करते हैं उनको इसी दिन प्रदोष का व्रत करके भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन करना चाहिए। उत्तरा भाद्रपद नामक नक्षत्र होगा। इस दिन पंचक रहेगा तथा मीन राशि में चंद्रमा विराजित रहेंगे। दिशाशूल की स्थिति पूर्व दिशा में होगी। इसलिए पूर्व दिशा की यात्रा करना नुकसानदायी साबित होगा। अगर किसी कारणवश पूर्व दिशा की यात्रा करना अति आवश्यक हो अदरक खाकर यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। राहु काल सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर सुबह 10.30 बजे तक रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ, मांगलिक या नया कार्य नहीं करना चाहिए। हालांकि, राहु काल का निर्णय क्षेत्र के पंचांग के अनुसार कर सकते हैं, क्योंकि राहु काल कई स्थानों पर माना जाता है और कई स्थानों पर नहीं माना जाता है।
दैनिक ग्रह गोचर के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य देव मेष राशि, चंद्रमा मीन राशि, मंगल ग्रह मिथुन राशि, बुध ग्रह वृषभ राशि, देव गुरू बृहस्पति कुंभ राशि, शुक्र ग्रह वृषभ राशि, शनि देव मकर राशि, राहु वृषभ, केतु वृश्चिक राशि में विराजित रहेंगे। इस दैनिक ग्रह गोचर के अनुसार मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन ये छह राशियां सबसे अधिक भाग्यशाली रहने वाली हैं। इन राशि के लोगों के लिए दिन लाभ प्रद साबित होगा। धन लाभ के साथ कार्य क्षेत्र में उन्नति तथा प्रगति के उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसके अलावा कोई ऐसा कार्य इनके द्वारा संपन्न होगा जिससे इनको और अधिक फायदा हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत मिल सकते हैं।

आज का 08 May 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
इस समय उचित ग्रह स्थिति आपका सकारात्मक रवैया आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त करवाएगा। समय भरपूर सदुपयोग करें। रिश्तेदारों और संबंधियों के साथ रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। भविष्य संबंधी योजना बनेगी। धन लाभ होगा। नया काम आपका शुरू हो सकता है।

उपाय – किसी भी मंदिर में चावल दान करना शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 9
भाग्यशाली रंग – लाल

आज का 08 May 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में शुभ अवसर भी प्राप्त होंगे। नए वाहन के खरीदने संबंधी योजना बनेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक समस्या का समाधान होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ घूमने फिरने और मनोरंजन में समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए। इससे महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं।
उपाय – किसी भी गरीब को चने की दाल का दान करने से दिन शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 5
भाग्यशाली रंग – सफेद

आज का 08 May 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप रोजमर्रा की जिंदगी से हट कर दिनचर्या में कुछ नयापन लाने का प्रयास करेंगे। इससे मानसिक और शारीरिक थकावट दूर हो जाएगी। तथा नई ऊर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे। आर्थिक व्यवस्था में सुधार होगा। दिन बहुत उत्तम साबित होगा।
उपाय – भोजन में हरी सब्जी का सेवन शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 9
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज

आज का 08 May 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज कुछ महत्वपूर्ण पदों पर आसीन व्यक्तियों से मुलाकात और चर्चा होगी। इस मुलाकात और चर्चा से भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। विरोधी आपके सामने परास्त हो जाएंगे। कोई महत्वपूर्ण शुरुआत हो सकती है। धन लाभ के उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय – मंदिर में दूध का दान करने से दिन शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 5
भाग्यशाली रंग – हरा

यह भी पढ़ें: किंधा है रामभक्त हनुमान की असली जन्मस्थली, जानिए क्या है सच्चाई

आज का 08 May 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
घर से संबंधित कोई कार्य योजना तैयार होगी। नया घर खरीद सकते हैं या नई प्रॉपर्टी खरीदने को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। धार्मिक कार्यों में विशेष रुचि रहेगी। परिवार के साथ अधिकतम समय व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रखने के लिए बजट बनाकर चलना आवश्यक होगा।
उपाय – गरीब व्यक्ति को मसूर दाल करने से दिन शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 3
भाग्यशाली रंग – पीला

आज का 08 May 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कोर्ट-कचहरी के मामलों में फायदा होगा और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। रिश्तेदारों के किसी विवादपूर्ण मामले में आपकी उपस्थिति निर्णायक रहेगी। आपकी बुद्धिमानी, चतुराई व सूझबूझ की तारीफ होगी। लोग प्रशंसा करेंगे। साथ ही मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।
उपाय – गाय को गुड़ खिलाना शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 6
भाग्यशाली रंग – गुलाबी

आज का 08 May 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने अंतरात्मा को आवाज अवश्य सुने। आपको अच्छी सूझबूझ तथा सोच विचार की क्षमता प्राप्त होगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न करने की योजना बनेगी। तथा रिश्तेदारों की आवाजाही बनी रहेगी।
उपाय – किसी भी ब्राम्हण या साधु-संत को गुड़ तिल का दान करने से दिन शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 3
भाग्यशाली रंग – सफेद

आज का 08 May 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
धार्मिक कार्यों में विशेष रूझान रहेगा। समाज में लोग आपको पसंद करेंगे। रुतबा बना रहेगा। लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित रहेंगे। सफलता अवश्य प्राप्त होगी। नया वाहन, नई वस्तु खरीदने विषय में विचार-विमर्श कर सकते हैं।
उपाय – नहाते समय किसी भी तीर्थ का जल मिला कर स्नान करने से दिन शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 6
भाग्यशाली रंग – नारंगी

यह भी पढ़ें: मई महीने में अक्षय तृतीया, बुद्ध पूर्णिमा से लेकर आएंगे कई व्रत त्यौहार, देखिए लिस्ट

आज का 08 May 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
इस समय शारीरिक और मानसिक सुकून के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रूझान रहेगा। स्थायी संपत्ति भूमि-भवन, वाहन की खरीदफरोख्त की कोई योजना चल रही है तो उसमे गम्भीरतापूर्वक विचार करें। इस समय परिस्थितियां पक्ष में है। किसी भी प्रकार का कोई कागजी कार्रवाई करते हैं तो उसको ध्यान से पढ़कर ही हस्ताक्षर करना चाहिए।
उपाय – घर से मीठी वास्तु खाकर निकलने से दिन शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 8
भाग्यशाली रंग – लाल

आज का 08 May 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करनी पड़ेगी। ऐसा करके मानसिक शांति प्राप्ति होगी। अध्ययनरत बच्चों को मेहनत के मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। जिससे उनका हौसला और आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा।
उपाय – भगवान भोलेनाथ के मंदिर में काले तिल और गुड़ का दान करने पर दिन शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 1
भाग्यशाली रंग – हरा

आज का 08 May 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
इस समय ग्रह गोचर भरपूर मनोबल और आत्मविश्वास पैदा करेंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में नया काम, नई जिम्मेदारी मिलने का योग है। पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है। इस राशि के लोगों को स्वभाव में सरलता व सौम्यता रखना बहुत आवश्यक होगा।
उपाय – किसी ब्राह्मण को खिचड़ी का दान करने से दिन शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 4
भाग्यशाली रंग – पीला

आज का 08 May 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज दिनचर्या में परिवर्तन लाने के लिए रुचिपूर्ण कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। इससे खुशियां प्राप्त होगी। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई खुशी भरा समाचार प्राप्त होने वाला है।
उपाय – हल्दी का टीका लगाकर घर से निकलने से दिन शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 7
भाग्यशाली रंग – आसमानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो