रायपुर

झारखंड में बंधक बनाए गए श्रमिक दंपति को सकुशल छुड़ाया गया

कोरोना के भयजनक माहौल और बंधक के हालात से मुक्ति मिलने पर उनके परिवारजनों में खुशी का माहौल

रायपुरJun 11, 2020 / 05:11 pm

ashok trivedi

झारखंड में बंधक बनाए गए श्रमिक दंपति को सकुशल छुड़ाया गया

बलौदाबाजार. झारखंड राज्य के लोहारदग्गा जिले की सरनाटोली इंटभट्टा में बंधक बनाए गए जिले की श्रमिक दंपति को सकुशल छुड़ा लिया गया है। जिला प्रशासन की विशेष पहल पर श्रमिकों को वापस लाकर आज उनके गांव धोबनीडीह, बिलाईगढ़ में क्वारंटाइन कर दिया गया है। कोरोना के भयजनक माहौल और बंधक के हालात से मुक्ति मिलने पर श्रमिक एवं उनके परिवार जनों में खुशी का माहौल है।
जिले के श्रम पदाधिकारी तेजस चन्द्राकर ने बताया कि मामला बिलाईगढ़ तहसील के गांव धोबनीडीह का है।
आवेदक रामलाल महिलाने ने जिला कलक्टर को आवेदन देकर अपने पुत्र बाबूलाल और पुत्रवधु राधाबाई को बंधक के हालात से छुटकारा दिलाकर सकुशल घर वापसी के लिए निवेदन किया था। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र और पुत्रवधु ईंट.भ_ा में कमाने खाने झारखंड गए थे। लोहरदग्गा जिले के सरनाटोली में निजी ठेकेदार रविकुमार के यहां ईंट बनाने का काम कर रहे थे। इस बीच कोरोना संकट आन पड़ा।
वे लोग अपने ग्राम धोबनी डीह आना चाहते थे। लेकिन ठेकेदार ने उन्हें आने नहीं दिया। मजदूरी भी नहीं दी और प्रताडि़त करने लगा। उन्होंने अपने परिजनों के जरिये जिला प्रशासन बलौदा बाजार तक सूचना पहुंचाई। कलक्टर सुनील कुमार जैन ने मामले को गंभीरतापूर्वक सुलझाया। उन्होंने लोहरदग्गा के जिला कलक्टर से सीधे चर्चा कर श्रमिक दम्पति को छुड़वाया और उन्हीं के वाहन से जिला मुख्यालय बलौदा बाजार तक छोडऩे का अनुरोध किया। लोहरदग्गा प्रशासन की टीम ने मंगलवार की रात छुड़ाए गए श्रमिक दंपति बाबूलाल एवं राधाबाई महिलाने को ले आकर रात में ही जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग को सौंप दिया। श्रम विभाग ने लोहारदगा प्रशासन को महत्वपूर्ण सहयोग के लिए आभार प्रकट किया है। छुड़ाए गए श्रमिक दंपति को उनके ग्राम धोबनीडीह ले जाकर क्वारंटाइन कर दिया गया है। सरपंच और उनके परिजनों को इनका ख्याल रखने कहा है।

Hindi News / Raipur / झारखंड में बंधक बनाए गए श्रमिक दंपति को सकुशल छुड़ाया गया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.