scriptपति- पत्नी ने एक साथ फांसी लगाकर की खुदकुशी | Husband and wife committed suicide by hanging together | Patrika News

पति- पत्नी ने एक साथ फांसी लगाकर की खुदकुशी

locationरायपुरPublished: Jun 19, 2021 05:47:33 pm

Submitted by:

CG Desk

– पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है, राजधानी उरला इलाके का मामला।

820869-suicide.jpeg

murder

रायपुर . उरला इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
पुलिस के मुताबिक उरला के बेंद्री रोड में किराए के मकान में रहने वाले पुष्पराज देवांगन के कमरे का दरवाजा शुक्रवार सुबह से नहीं खुला था। शाम तक जब दरवाजा नहीं खुला, तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी भीतर से दरवाजा नहीं खुला, तो दरवाजा तोड़ा गया। भीतर पुष्पराज और उसकी पत्नी रत्ना फांसी के फंदे में लटके मिले। दोनों ने सिलिंग फैन में फंदा लगाया था। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारा गया। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
READ MORE : तीन साल में भी नहीं बना इंद्रप्रस्थ, अब अतिरिक्त लागत और टैक्स का बोझ आम आदमी पर

लव मैरिज की थी दोनों ने
पुलिस के मुताबिक पुष्पराज मूलता जांजगीर चांपा का रहने वाला है। करीब चार साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। इसके बाद से किराए के मकान में रह रहे थे। युवक मोबाइल एसेसीरिज बेचने का काम करता था। दोनों के एक साथ खुदकुशी करने का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। बताया जाता है कि रत्ना गर्भवती थी। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो