दोस्तों ने भेजी पति की शादी तस्वीरें
हिमांशु जायसवाल ने अपनी पत्नी को कहा कि मेरे बड़े भैया का शादी है। इसलिए उसे अपने घर दीपका जाना है और वह कुछ दिनों तक वापस नहीं लौटेगा। इतना कहकर वह शादी में शामिल होने के लिए चला गया। जब वो वापस पुरानी बस्ती कोरबा वापस आया तो उसके हाथ में मेहंदी लगी हुई थी। तब पत्नी संगीता को उस पर शक हुआ। उसने जब इस पर पति से सवाल पुछा तो वह गोल मोल जवाब देने लगा। तब महिला ने उसके दोस्तों से पूछताछ की। तब पति के दोस्तों ने बताया कि उसने तो जांजगीर की एक युवती से शादी कर ली है। इस शादी की तस्वीरें भी उसे व्हाट्सएप में उसे भेजी।