यह घटना बिलासपुर जिले का है। सकरी पुलिस के अनुसार ग्राम पेंडारी निवासी अमर दास खांडे ( 65) मजदूर है। उसके साथ घर में पत्नी दुलौरिन बाई ( 62) और पोता राजकुमार खांडे (12) रहते हैं। अमरदास पत्नी दुलौरिन बाई पर पिछले कुछ महीनों से चरित्र शंका पर विवाद करता आ रहा था। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे अमरदास घर पहुंचा और दुलौरिन बाई से चरित्र शंका पर विवाद करने लगा।
विवाद से बचने के दुलौरिन बाई घर से बाहर निकलने लगी। तभी अमरदास ने टंगिया से सिर पर हमला कर दिया। हमले से दुलौरिन बाई सिर पर हाथ रखकर बैठ गई। आरोपी ने टंगिया से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी ने घर में रखा कीटनाशक जहर सेवन कर लिया।
आरोप के घर से जाने के बाद उसने गांव में रहने वाले चाचा अनथ को घटना की जानकारी दी। अनथ घर पहुंचा तो उसे मां की लाश कमरे में मिली। घटना के बाद प्रौढ़ ने जहर सेवन कर लिया। वह उल्टियां करने लगा। उसे ग्रामीणों और परिजनों ने संजीवनी 108 से उपचार के लिए सिम्स भेजा। स्थिति गंभीर बनी हुई है।