scriptछह माह पहले सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाले पति ने पत्नी को मार डाला, वजह जानकर कांप जाएंगे आप… | husband who promised to live together for seven births killed wife | Patrika News

छह माह पहले सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाले पति ने पत्नी को मार डाला, वजह जानकर कांप जाएंगे आप…

locationरायपुरPublished: Nov 02, 2019 01:36:07 am

Submitted by:

Dhal Singh

छह माह पहले सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाले वाले पति ने पत्नी की हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए लूटपाट की झूठी कहानी रच दी। लेकिन उसका यह झूठ Óयादा समय तक नहीं टिक सका और आज वह जेल में हैं। हत्या की वजह पति द्वारा पत्नी के चरित्र पर संदेह करना बताया जा रहा है।

छह माह पहले सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाले पति ने पत्नी को मार डाला, वजह जानकर कांप जाएंगे आप...

हत्या का आरोपी पति पुलिस गिरफ्त में।


रायपुर. अभनपुर इलाके में गुरुवार की रात एक युवक ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को उलझाने के लिए लूटपाट की कहानी गढ़ दी। हालांकि पुलिस की पूछताछ में उसका झूठ Óयादा देर तक नहीं चला। आरोपी ने हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक धमतरी के ग्राम जुनवानी निवासी कृष्ण कुमार साहू (23) का करीब 6 माह पहले तर्पणा साहू (24) से विवाह हुआ था। इसके बाद दोनों लालपुर में किराए के मकान में रहते थे। दिवाली के समय तर्पणा को कृष्ण ने गांव भेज दिया था। शुक्रवार सुबह उसे रायपुर लाने के लिए गांव गया। शाम 5.30 बजे दोनों रायपुर के लिए रवाना हुए। रास्ते में तर्पणा के मोबाइल में बार-बार किसी का फोन आ रहा था। तर्पणा बात करने के लिए गाड़ी रोकने के लिए कहती थी, लेकिन कृष्णा को पहले से उसके चरित्र पर शक था। इस कारण वह बाइक नहीं रोक रहा था। अभनपुर के भरेंगाभाठा के पास फिर उसकी पत्नी के मोबाइल में कॉल आया। इससे कृष्ण नाराज हो गया। इसके बाद तर्पणा को नर्सरी के पास ले गया और उसका गला दबाकर हत्या कर दिया।
लूटपाट की सूचना दी पुलिस को
हत्या के बाद आरोपी ने लूटपाट की झूठी कहानी गढ़ी और डॉयल 112 में पुलिस को सूचना दिया। रात करीब 11.30 बजे आरोपी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि रायपुर लौटते समय रास्ते में तीन युवक मिल गए थे। तीनों ने लाठी-डंडे से हमला किया। इससे वह बेसुध होकर गिर गया। होश आने पर उसकी पत्नी मौके पर पड़ी थी। पुलिस ने तर्पणा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। और पोस्टमार्टम कराया।
छह माह पहले हुई थी शादी
आरोपी की मृतका के साथ करीब छह माह पहले ही शादी हुई थी। आरोपी नया रायपुर के बाल्को अस्पताल में वार्डबॉय के तौर पर काम करता था। उसकी पत्नी के मोबाइल पर अक्सर किसी का कॉल आता रहता था। उसकी लंबी बातचीत भी होती थी। इससे उसे अपनी पत्नी पर शक था। घटना वाली रात भी लगातार फोन आने के बाद उसने उसकी हत्या कर दी। आरोपी को अभनपुर पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो