scriptइंसान घरों बंद तो सडक़ों में घूम रहे मगरमच्छ | If human beings are closed, crocodiles are roaming in the streets | Patrika News

इंसान घरों बंद तो सडक़ों में घूम रहे मगरमच्छ

locationरायपुरPublished: Apr 06, 2020 06:48:26 pm

Submitted by:

lalit sahu

लोगों में दहशत का माहौल

Crocodile in the river

Crocodile in the river

रायपुर. बिलासपुर जिले के रतनपुर में एक मगरमच्छ सडक़ों पर घूमते देखा गया है। जो बीते कुछ दिनों से रतनपुर के आस-पास ही विचरण कर रहा है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि भोजन नहीं मिलने से ये पानी से बाहर आकर सडक़ों में घूम रहे हैं। जबकि लॉक डाउन की वजह से इंसान घरों में कैद है।
कोरोना : सरकार की ओर से हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि हर तबके तक मदद पहुंचाए : मुख्यमंत्री

पिछले दिनों खूंटाघाट जलाशय के पास भी एक विशाल मगरमच्छ की मौत हुई थी। जिसके बाद पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि उसकी मौत भूख की वजह से हुई है। वही इस घटना के बाद अब जलाशय के आस-पास मगरमच्छ का बच्चा सडक़ों में विचरण कर रहा है। जिसे रोजाना लोग देख रहे है। वन विभाग सहित जिम्मेदार लोगों को इसकी जानकारी भी है। इसके बावजूद अब तक कोई सकारात्मक पहल नजऱ नहीं की गई है। ऐसे खुलेआम सडक़ों पर घूम रहे मगरमच्छ ने रतनपुर के लोगों ने चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने मगरमच्छों को इंसानी बस्ती से दूर रखने के उपाय करने की मांग की है। ताकि इंसान और जीव दोनों ही सुरक्षित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो