scriptनगर निगम की अनदेखी से शहर में हो रहे बेहिसाब अवैध निर्माण | Illegal Construction in Raipur | Patrika News

नगर निगम की अनदेखी से शहर में हो रहे बेहिसाब अवैध निर्माण

locationरायपुरPublished: Sep 23, 2018 09:37:30 am

Submitted by:

Deepak Sahu

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में एक तरफ अवैध निर्माण का नियमितीकरण की प्रक्रिया चल रही है

nagar nigam

नगर निगम की अनदेखी से शहर में हो रहे बेहिसाब अवैध निर्माण

रायपुर. नगर निगम अवैध निर्माण पर रोक नहीं लगा पाया है। आबादी क्षेत्र और आउटर में निर्माणों की जांच तक नहीं की जा रही है। स्थिति यह है कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में एक तरफ अवैध निर्माण का नियमितीकरण की प्रक्रिया चल रही है तो दूसरी तरफ शहर के कई हिस्सों में अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहे हैं।

इधर, नगर निगम प्रशासन का दावा है कि अवैध निर्माण रोकने के लिए ठोस कदम उठाया गया है। बिना नक्शा स्वीकृत निर्माण के सर्वे और कार्रवाई करने के लिए जोन कमिश्नरों को अधिकृत किया गया है। लेकिन मैदानी स्तर पर अवैध निर्माण पर रोक लगाने में अमला बेबस नजर आता है। जोन का अमला तब तक निर्माण स्थल पर नहीं पहुंचता, जब तक कि निर्माण पूरा नहीं हो जाता है।

इस तरह के निर्माण शहर के संतोषी नगर मुख्य मार्ग से लेकर संजय नगर तक में चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि शिकायतों के बाद भी निर्माण स्थलों पर न तो नक्शा पास कराने के संबंध में पूछताछ की जाती है और न ही अवैध निर्माण पर रोक नहीं लगाई जाती। एेसा ही मामला जोन एक के गुढि़यारी, कोटा और अमलीडीह क्षेत्र में भी सामने आया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो